यूपी में आज भी आंधी-बारिश का दौर रहेगा जारी, 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

लखनऊ से नॉएडा तक अलर्ट, तापमान में गिरावट से मिली राहत।
Bureau 30 Apr 2026, 09:53 AM 1 min read
यूपी में आज भी आंधी-बारिश का दौर रहेगा जारी, 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

इमेज सोर्स (एआई)

 

उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट ले ली है। बीते 24 घंटों में कई जिलों में हुई बारिश और आंधी के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। राज्य के विभिन्न जिलों में बुधवार को तेज आंधी और बारिश दर्ज की गई। इसके चलते अधिकतम तापमान में 7-8 डिग्री सेल्सियस तक की कमी देखी गई। मौसम विभाग के अनुसार, यह बदलाव आगामी दिनों में भी जारी रहने की संभावना है।

 

मौसम विभाग के मुताबिक, 30 अप्रैल को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश दोनों हिस्सों में बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

  • पश्चिमी यूपी में हवा की गति: 30-40 किमी/घंटा
  • पूर्वी यूपी में हवा की गति: 40-50 किमी/घंटा (कुछ स्थानों पर 50-60 किमी/घंटा तक)

 

इसके साथ ही कई स्थानों पर बादलों को गरजने और बरसने की संभावना जताई गई है।

 

राजधानी लखनऊ में सुबह से बादल छाए हुए हैं और तेज हवाएं चल रही हैं। दिन में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। यहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं नोएडा और गाजियाबाद में दिन के समय धूप निकलने की संभावना है, जिससे हल्की गर्मी महसूस हो सकती है, हालांकि शाम तक मौसम में बदलाव संभव है।

 

मौसम विभाग ने आगरा, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, इटावा, कन्नौज, औरैया, कानपुर, उन्नाव, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, रायबरेली, प्रतापगढ़, प्रयागराज, कौशांबी, जौनपुर, वाराणसी, चंदौली, संत रविदास नगर, मीरजापुर और सोनभद्र में मेघगर्जन के साथ बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।

 

सहारनपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, बदायूं, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, लखनऊ, हरदोई, बाराबंकी, अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, बलिया और गोरखपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, 2 मई तक प्रदेश में ऐसा ही मौसम बना रहेगा। इसके अलावा 2 मई को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिससे बारिश का दौर और तेज हो सकता है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?