Friday, 07 August 2026 | Lucknow | 29°C

लखनऊ में सरकारी जमीनों पर कब्जे के मामलों में प्रशासन का बड़ा अभियान, कई स्थानों पर कार्रवाई शुरू

चिनहट तहसील क्षेत्र में सरकारी भूमि, तालाब और अन्य सार्वजनिक संपत्तियों पर अवैध कब्जों की शिकायतों के बाद संबंधित विभागों ने कब्जा हटाने, सीमांकन और मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया तेज की।
Bureau
Bureau News Desk
07 Aug 2026
03:07 PM
1 min read
लखनऊ में सरकारी जमीनों पर कब्जे के मामलों में प्रशासन का बड़ा अभियान, कई स्थानों पर कार्रवाई शुरू
हाइलाइट्स
चिनहट क्षेत्र में सरकारी भूमि से जुड़े मामलों में प्रशासन सक्रिय हुआ।
नगर निगम, सिंचाई विभाग और अन्य विभागों की भूमि की जांच जारी।
एक स्थान पर अतिक्रमण हटाकर भूमि की घेराबंदी शुरू की गई।
तालाब की भूमि से अतिक्रमण हटाने की तैयारी चल रही है।

लखनऊ के सदर चिनहट तहसील में बड़े पैमाने पर जमीं माफियाओं द्वारा सुनियोजित तरीके से चल रहे सिंडिकेट जिसमे रजिस्ट्री किसी और गाटा संख्या में और कब्ज़ा सरकारी जमीन पर दिलवाया जा रहा है चाहे जमीन नगर निगम की हो या सिचाई विभाग की या फिर आवास संघ की या अन्य किसी और सरकारी योजना की ये भू माफिया सुनियोजित तरीके से उन लोगों को अपना शिकार बनाते है जिन्हे इन जमीनों की पूरी जानकारी नहीं होती है। 

सबसे हैरानी की बात ये है की सो से ऊपर बीघों में जमीन पर कब्ज़ा होने के बाद भी जिम्मेदार अधिकारियों की खामोशी ने सरकारी कार्यशैली पर सवाल खड़े किये है एनडीवी टुडे की सामाजिक जिम्मेदारी वाली इस मुहीम में हमने लगातार इन जमीन माफियाओं के इस खेल को उजागर किया है जिसके चलते जिलाधिकारी, नगर आयुक्त और अन्य विभाग के हाई कमांड ने एक्शन में आकर इन जमीनों पर अपना कब्ज़ा वापिस लेने के आदेश के साथ इन जमीन के नटवरलाल को चिन्हित कर मुक़दमे के भी आदेश दिए है जिसके चलते पिछले महीने एक बीघा की जमीन पर नगर निगम का न सिर्फ बुलडोजर चला बल्कि अब उस जमीन पर तारबाढ़ के साथ जमीन पर पूर्ण रूप से कब्ज़ा वापस लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। 

यह खबर भी पढ़े - सीआरपीएफ जवान की मौत के बाद पत्नी ने उठाए सवाल, लखनऊ में पार्थिव शरीर रोककर किया प्रदर्शन

साथ ही गैर जिम्मेदार रवय्ये वाले नगर निगम के लेखपाल और एसडीएम के भी तबादले हुए और 14 बीघा का तालाब जिसपे इन जमीन माफियाओं ने कब्ज़ा करवा दिया था पर भी अब न सिर्फ बुलडोजर चलने जा रहा है बल्कि इन माफियाओं पर प्रशाशनिक कार्यवाही की तलवार भी लटकती दिखाई दे रही है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जिन मामलों में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा या फर्जीवाड़े के प्रमाण मिलते हैं, उनमें जिम्मेदार लोगों की पहचान कर नियमानुसार मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जाए।

Explore Related Topics

लखनऊ सरकारी जमीन चिनहट तहसील सरकारी भूमि कब्जा नगर निगम कार्रवाई तालाब अतिक्रमण भूमि माफिया प्रशासनिक कार्रवाई सरकारी जमीन खाली

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News