आंधी-बारिश और बिजली गिरने से हुई तबाही पर योगी का सख्त आदेश, 24 घंटे में राहत राशि देने के निर्देश

कई जिलों में खराब मौसम से हुए नुकसान का लिया संज्ञान, अधिकारियों को राहत-बचाव कार्य तेज करने का निर्देश।
Bureau 29 May 2026, 01:32 PM 1 min read
आंधी-बारिश और बिजली गिरने से हुई तबाही पर योगी का सख्त आदेश, 24 घंटे में राहत राशि देने के निर्देश

 

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने से हुई जनहानि, पशुहानि और आर्थिक नुकसान पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों तक तत्काल राहत पहुंचाने और सभी प्रकार के नुकसान का त्वरित आकलन कर 24 घंटे के भीतर राहत राशि वितरित करने के निर्देश दिए हैं।

 

मुख्यमंत्री ने हादसों में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि प्रभावित परिवारों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और उन्हें निर्धारित मानकों के अनुसार जल्द से जल्द आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए।

 

गुरुवार देर रात प्रदेश के विभिन्न जिलों में आए आंधी-तूफान, भारी बारिश और बिजली गिरने की घटनाओं के बाद मुख्यमंत्री ने स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने तथा नुकसान का विस्तृत आकलन कर रिपोर्ट शासन को भेजने के निर्देश दिए।

 

मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में जाकर राहत कार्यों की निगरानी करने के लिए कहा है। साथ ही निर्देश दिए हैं कि मौसम से प्रभावित जिलों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाए और हर तीन घंटे में अद्यतन रिपोर्ट राज्य सरकार को उपलब्ध कराई जाए।

 

उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित परिवारों के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखने तथा उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराने को कहा है। मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि राहत कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

 

इसके अलावा जिलाधिकारियों और संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने, अनावश्यक यात्रा से बचने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?