योगी सरकार का ऐतिहासिक फैसला! यूपी के हर जिले होगी सिविल डिफेंस यूनिट, DM होंगे नियंत्रक

News Desk 30 May 2025, 01:37 AM 1 min read
योगी सरकार का ऐतिहासिक फैसला! यूपी के हर जिले होगी सिविल डिफेंस यूनिट, DM होंगे नियंत्रक


>सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है जिसके तहत यूपी के सभी जिलों को बड़ी सौगात दी जा रही है, जिसका प्रमुख उद्देश्य आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करना है, मौजूदा समय में 24 शहरों में सिविल डिफेंस इकाई स्थापित हैं और अब यूपी के सभी 75 जिलों में सिविल डिफेंस की स्थापना के लिए अधिसूचना जारी करते हुए इसके गठन प्रक्रिया में तेजी लाई गई है।


>सरकार में होमगार्ड व नागरिक सुरक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ने दी जानकारी


>एनडीवी टुडे ग्रुप ने टेलिफोनिक चर्चा में सूबे की सरकार में होमगार्ड व नागरिक सुरक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मवीर प्रजापति से इस विषय पर जानकारी प्राप्त की, श्री प्रजापति ने बताया कि सीएम योगी के निर्देश पर आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से जिलों में नागरिक सुरक्षा (सिविल डिफेंस) संगठन के विस्तार का रास्ता साफ हो गया है।


>49 जिलों में होगी न्यायिक कोर की स्थापना: प्रजापति


> होमगार्ड व नागरिक सुरक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने बताया कि 49 जिलों में नागरिक सुरक्षा कोर की स्थापना होगी। डीएम को कोर के नियंत्रक के रूप में नियुक्त किया गया है।


>यूपी के इन जिलों में किया जाना है सिविल डिफेंस का गठन:


>मंत्री श्री प्रजापति ने बताया कि अंबेडकरनगर, अमेठी, औरैया, उन्नाव, बहराइच, बाराबंकी, बलिया, बिजनौर, बदायू, चित्रकूट, देवरिया, एटा, इटावा, फतेहपुर, हरदोई, हाथरस, जालौन, जौनपुर, कन्नौज, अमरोहा, कासगंज, कानपुर देहात, गौतमबुद्धनगर, गाजीपुर, हापुड़, हमीरपुर, लखीमपुर खीरी, ललितपुर, कुशीनगर, कौशाम्बी, महोबा, मैनपुरी, महराजगंज, मऊ, पीलीभीत, प्रतापगढ़, रामपुर, रायबरेली, संभल, संतरविदास नगर, संतकबीरनगर, शाहजहांपुर, शामली, सीतापुर, श्रावस्ती, सोनभद्र, सुलतानपुर, सिद्धार्थनगर व बलरामपुर में सिविल डिफेंस के गठन का निर्णय किया गया है, इसके लिए डीएम को नागरिक सुरक्षा नियमावली-1968 के तहत कोर की स्थापना कराए जाने का निर्देश दिया गया है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

जाने 19 साल से बिहार की राजनीति के संकटमोचक नितीश कुमार , देश के टॉप 10 लॉन्गेस्ट सर्विंग सीएम की लिस्ट में कौन से स्थान पर?
अनजान कॉल उठा ली तो मिनटों में खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट
जानिए भारत की सबसे पुरानी ईवीएम से लेकर आधुनिक मशीनों तक का सफर, कैसे बदली वोटिंग की तकनीक
भारत को क्यों कहा जाता है ‘उपमहाद्वीप’, जानिए इसके पीछे का रहस्य
उत्तर प्रदेश का ये पार्क देगा डिज्नी वर्ल्ड और जुरासिक पार्क को टक्कर
बिना रिचार्ज कितने दिन तक चालू रहेगी आपकी सिम? Jio, Airtel और Vi यूजर्स जानें ये बड़ा नियम
शादी के बाद आधार कार्ड में बदलना है सरनेम? जानिए आसान स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
अब एक्सप्रेसवे से पहचाना जाता है यूपी, गड्ढों की यादें हो गईं धुंधली
सेहत से हरियाली तक: योगी सरकार का सहजन अभियान बनेगा पोषण का पॉवर हाउस