फिरोजाबाद में ध्वनि प्रदूषण पर पुलिस ने दिखाई सख्ती, एक दिन में 68 मस्जिदों से हटे लाउडस्पीकर

Firozabad News: ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण को लेकर यूपी पुलिस ने ऐसा कदम उठाया कि पूरे जिले में चर्चा का माहौल बन गया। एक ही दिन में शहर की 68 मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटा दिए गए


>ध्वनि प्रदूषण रोकने की मिशन मोड कार्रवाई में फिरोजाबाद पुलिस ने शनिवार देर शाम बड़े पैमाने पर ऑपरेशन चलाकर धार्मिक स्थलों से तेज आवाज वाले लाउडस्पीकर हटाने की शुरुआत की। ध्वनि प्रदूषण  नियम-2000 के तहत संचालित इस कार्रवाई में 22 थाना क्षेत्रों में फैली पुलिस टीमों ने लगातार 5 घंटे में 68 मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतार दिए।


>वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश पर शुरू हुए इस अभियान का फोकस घनी आबादी वाले इलाकों में अधिक ध्वनि फैलाने वाले सिस्टम्स पर था। पुलिस के मुताबिक, यह कदम सिर्फ आवाज कम करने की मांग नहीं बल्कि शांतिपूर्ण और नियम-आधारित समाज व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में उठाया गया है। 


>कहां-कहां से उतरे लाउडस्पीकर


>अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में यह कार्रवाई हुई:


    >
  • शिकोहाबाद: 10

  • सिरसागंज: 10

  • रामगढ़: 12

  • जसराना: 02

  • मक्खनपुर: 03

  • रजावली: 06

  • टूंडला: 02

  • रसूलपुर: 04

  • लाइनपार: 05

  • थाना उत्तर: 01

  • थाना दक्षिण: 05

  • और अन्य क्षेत्रों में कुल मिलाकर 68 लाउडस्पीकर हटाए गए


>साथ ही, जहां लाउडस्पीकर हटाना संभव नहीं था, वहाँ ध्वनि स्तर को इस प्रकार नियंत्रित किया गया कि आवाज धार्मिक स्थल की सीमा से बाहर न जाए।


>फिरोजाबाद पुलिस ने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि नागरिकों को शांत वातावरण मिल सके। साथ ही लोगों से अनुरोध किया गया कि वे कानून का पालन करें और किसी भी तरह की आपत्ति-जनक ध्वनि प्रसारण से बचें।


 

टैग्स :  

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें