खेलेगा युवा तो खिलेगा देश - बोले सीएम योगी

Gorakhpur News: गोरखपुर में विधायक खेल स्पर्धा-2025 के समापन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर मंडल मुख्यालय पर स्पोर्ट्स कॉलेज और खेल अधोसंरचना विस्तार की घोषणा की।


>मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रदेश में खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए हर मंडल मुख्यालय पर स्पोर्ट्स कॉलेज स्थापित किए जाएंगे। इसके साथ ही ग्राम पंचायत, ब्लॉक और जिला स्तर पर खेल सुविधाओं के विकास को गति दी जाएगी।


>सोमवार को गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विधायक खेल स्पर्धा-2025 के पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में खेल मैदान, ब्लॉक स्तर पर मिनी स्टेडियम और जिला स्तर पर बड़े स्टेडियम के निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। गोरखपुर में बेलीपार के पास अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का निर्माण प्रस्तावित है, जबकि रीजनल स्टेडियम का 63 करोड़ रुपये की लागत से नवोद्धार किया जा रहा है।


>मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरठ में मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का सत्र प्रारंभ हो चुका है और अब हर मंडल मुख्यालय पर स्पोर्ट्स कॉलेज खोलने की तैयारी है। उन्होंने संस्थाओं से खेलों को गोद लेने का आह्वान करते हुए बेहतर कोचिंग और संसाधन उपलब्ध कराने की बात कही। मुख्यमंत्री ने खेलकूद के महत्व पर जोर देते हुए कहा युवा खेलेगा तो देश खिलेगा।


>कार्यक्रम में कुश्ती और कबड्डी के फाइनल मुकाबले देखे गए तथा विजेताओं को पदक और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों और खेल अधिकारियों की उपस्थिति रही।


 

टैग्स :  

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

गोरखपुर में एम्स की महिला डॉक्टर से छेड़छाड़, पीछा कर की नस्लीय टिप्पणियां
गोरखपुर की यातायात व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार, सीएम योगी देंगे विकास की बड़ी सौगात
गोरखपुर में फर्जी IAS गैंग गिरफ्तार, AI से करोड़ों की ठगी का हुआ खुलासा
गोरखपुर में सीएम योगी ने करा रैन बसेरा का निरीक्षण, जरुरतमंदो को बाटें भोजन और कंबल
राजनाथ सिंह के बाबरी मस्जिद पर बयान का यूपी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने किया समर्थन
गोरखपुर में रेबीज संक्रमित गाय की मौत से फैली दहशत: पंचामृत पी चुके 200 ग्रामीणों की बढ़ी चिंता, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
रवि किशन को मिली धमकी, इस बार मोदी-योगी दोनों चले जाएंगे
गरीब का इलाज अब नहीं रुकेगा, जनता दर्शन में सीएम योगी का सख्त संदेश, कहा– सरकार हर पीड़ित के साथ खड़ी है
जनता दर्शन में CM योगी का सख्त संदेश: दहेज हत्या, जमीन कब्जा और अपराधियों पर नहीं होगी कोई रियायत