मुजफ्फरनगर में मृत व्यक्तियों को जिंदा दिखाकर करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का हुआ खुलासा

Mujaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में तीन मृत व्यक्तियों को कागजों में जिंदा दिखाकर 15 करोड़ की जमीन हड़पने की साजिश उजागर। पुलिस ने केस दर्ज किया, परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग की।


>मुजफ्फरनगर के भोपा थाना क्षेत्र में मृत व्यक्तियों को कागजों में जिंदा दिखाकर करोड़ों की जमीन हड़पने की कथित साजिश सामने आई है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।


>आरोप है कि समरपाल नामक व्यक्ति ने अपने ही परिवार के तीन मृत सदस्यों मदनपाल, धर्मपाल और विक्रम सिंह को दस्तावेजों में जीवित दिखाते हुए उनके फर्जी एफिडेविट तहसील में जमा कराए। शिकायतकर्ताओं के अनुसार, इन दस्तावेजों के आधार पर लगभग 15 करोड़ रुपये मूल्य की 15 बीघा कृषि भूमि को आबादी घोषित कराकर कब्जे की कोशिश की गई।


>मामले की जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन उनका आरोप है कि गंभीर धाराओं के बजाय पुलिस ने मामूली धाराओं में केस दर्ज किया। इसी के बाद पीड़ित परिवार ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर एसपी ग्रामीण आदित्य बंसल से निष्पक्ष जांच की मांग की।


>रिश्तेदार श्रवण कुमार का कहना है कि एफिडेविट जिन लोगों के नाम पर लगाए गए, वे कई वर्षों पहले मृत हो चुके थे। उन्होंने आरोप लगाया कि धारा 80 लागू कर फर्जी आदेश जारी कराए गए और पुलिस ने जांच में लापरवाही बरती।


>इस पर एसपी ग्रामीण आदित्य बंसल ने कहा कि आरोपों की जांच के बाद भोपा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस विस्तृत विवेचना कर रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


 

टैग्स :  

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

बिजली व्यवस्था पर सख्त हुए मंत्री कपिल देव अग्रवाल, अधिकारियों को दी कार्रवाई की चेतावनी
खाने में निकली मरी हुई छिपकली, युवक की हालत बिगड़ी, प्रशासन ने किया होटल सील
मुजफ्फरनगर में धर्मांतरण की कोशिश, पहचान छिपाकर युवती को प्रेमजाल में फंसाने वाला युवक गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर मदरसे में नाबालिग छात्र से दुष्कर्म, आरोपी कारी गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर में रिश्वतखोरी ऑडियो वायरल होने पर थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित
बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल: मुजफ्फरनगर में धंसी सड़क, 8 फीट लंबा गड्ढा बना खतरा
राकेश टिकैत के ‘तिलक लगाकर मीट’ बयान पर मचा बवाल
दहेज ठुकराने वाले युवाओं का सम्मान करेगी सर्वखाप पंचायत -- नरेश टिकैत ने किया ऐलान
यूपी में पीएम मोदी और सीएम योगी पर अभद्र टिप्पणी करने वाला बुजुर्ग हुआ गिरफ्तार