ग्रेटर नोएडा निक्की हत्याकांड में पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट

Noida News: ग्रेटर नोएडा निक्की हत्याकांड में पुलिस ने पति, जेठ, सास और ससुर के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। पति के अवैध संबंध, वायरल वीडियो और परिवारिक विवादों का चार्जशीट में किया उल्लेख।


>ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में विवाहिता निक्की की मौत के चर्चित मामले में कासना कोतवाली पुलिस ने सूरजपुर जिला न्यायालय में विस्तृत चार्जशीट दाखिल कर दी है। पुलिस ने इस मामले में पति विपिन, जेठ, सास और ससुर को आरोपित बनाया है। चार्जशीट में पति के अन्य महिलाओं के साथ अवैध संबंधों का उल्लेख किया गया है, जिसे जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा माना गया है।


>मामले के दौरान सोशल मीडिया पर विपिन और अन्य महिलाओं के कथित वीडियो वायरल होने की जानकारी भी सामने आई थी। पुलिस के अनुसार, निक्की को जब इस बारे में पता चला, तो उसके साथ मारपीट की घटनाएं बढ़ गईं। चार्जशीट में यह भी दर्ज है कि ससुराल पक्ष से शिकायत करने पर निक्की के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता था।


>जांच में यह तथ्य भी सामने आया कि निक्की और उसकी बहन कंचन द्वारा संचालित ब्यूटी पार्लर से होने वाली कमाई और आत्मनिर्भरता को ससुराली पक्ष पसंद नहीं करता था। पार्लर के इंस्टाग्राम प्रचार पर भी रोक लगाने की बात कही गई है। विरोध करने पर दोनों बहनों को प्रताड़ित किए जाने के आरोप हैं।


>निक्की और कंचन की शादी 9 सितंबर 2016 को सिरसा गांव के विपिन भाटी और रोहित भाटी से हुई थी। निक्की की मृत्यु के बाद मामला सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से चर्चा में रहा। पुलिस की चार्जशीट पर अदालत के आगामी निर्णय पर सभी की निगाहें टिकी हैं। इस प्रकरण में निक्की का छह वर्ष का बेटा महत्वपूर्ण गवाह माना जा रहा है।


 

टैग्स :  

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

नोएडा में नए साल के जश्न पर ट्रैफिक अलर्ट, सेक्टर-18 समेत कई मार्ग रहेंगे बंद
नॉएडा के कई स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी
ग्रैप नियमों के उल्लंघन पर ग्रेटर नोएडा में सख्त कार्रवाई, बिल्डरों, औद्योगिक इकाइयों और निवासियों पर जुर्माना
ग्रेटर नोएडा में AQI 700 के पार, दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप-4 लागू हुआ
नोएडा एक्सप्रेस-वे पर BMW में अचानक लगी आग
नॉएडा का जेवर एयरपोर्ट यूपी को वैश्विक उड़ान का नया आयाम देने को तैयार
नोएडा में सनसनी: नाले में मिली महिला की बिना सर वाली लाश, 10 टीमें जांच में जुटीं
हाईटेक सुरक्षा सिस्टम से लैस हुआ नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट
युपी पुलिस की मुस्तैदी और टेक्नोलॉजी के संगम ने UPITS 2025 को बनाया जीरो इंसिडेंट इवेंट