Monday, 23 November 2026 | Lucknow | 29°C

Bhanvi Singh: फिर छलकी राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह की पीड़ा, बोलींः रामकथा में घर वापस नहीं आने दिया...

Bhanvi Singh: कुंडा स्थित बेंती राजभवन में आयोजित श्रीराम कथा के बीच कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह का दर्द सामने आया है।
Bureau
Bureau News Desk
22 Nov 2026
11:47 AM
1 min read
Bhanvi Singh: फिर छलकी राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह की पीड़ा, बोलींः रामकथा में घर वापस नहीं आने दिया...
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
धार्मिक कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकीं भानवी सिंह
सोशल मीडिया पोस्ट में बयां की परिवार से दूर रहने की पीड़ा
पति के साथ रामकथा में शामिल होना चाहती थीं भानवी सिंह
रिश्तों की पवित्रता पर जताया भरोसा

Bhanvi Singh: प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के कुंडा स्थित बेंती राजभवन में आयोजित श्रीराम कथा के बीच कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह का दर्द सामने आया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भावुक पोस्ट साझा करते हुए श्रीराम कथा में पति और पूरे परिवार के साथ पूजा-अर्चना करने की अधूरी इच्छा जाहिर की। साथ ही आरोप लगाया कि एक अन्य महिला के कारण उन्हें और उनकी दोनों बेटियों को अपने ही घर में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर नहीं मिला।

राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने पोस्ट में उन लोगों का आभार जताया, जिन्होंने राजा भैया के साथ उनकी तस्वीर साझा करते हुए भावुक गीत के माध्यम से उनके प्रति स्नेह और सम्मान व्यक्त किया। उन्होंने लिखा कि उनकी भी इच्छा थी कि इस पवित्र श्रीराम कथा में वह अपने पति के साथ बैठकर पूजा-अर्चना करें और पूरा परिवार एक साथ धार्मिक अनुष्ठान में हिस्सा ले। उन्होंने अपनी पीड़ा जाहिर करते हुए आरोप लगाया कि जिस अन्य महिला के कारण वर्षों पहले उन्हें अपने ही घर से दूर होना पड़ा, उसी वजह से आज भी उन्हें और उनकी दोनों बेटियों को राजभवन में आयोजित रामकथा में शामिल होने का मौका नहीं मिला। भानवी ने कहा कि इस दर्द को शब्दों में व्यक्त करना बेहद मुश्किल है।

bhanvi.png

भानवी सिंह ने खुद को राजा भैया की धर्मपत्नी बताते हुए कहा कि वह अपने और पति के बीच किसी भी दूरी को स्वीकार नहीं करतीं। उन्होंने अपनी धार्मिक मान्यताओं और सनातन संस्कारों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके लिए विवाह केवल सामाजिक बंधन नहीं, बल्कि सात जन्मों का पवित्र संकल्प है। उनकी मान्यताओं में तलाक या डिवोर्स की कोई कल्पना नहीं रही है। उन्होंने लोगों की भावुक टिप्पणियों और परिवार में दोबारा लौटने की कामना करने वालों के प्रति आभार जताया।

साथ ही ईश्वर से प्रार्थना की कि एक दिन सत्य, धर्म और रिश्तों की पवित्रता की जीत हो और परिवार में फिर से प्रेम, शांति और एकता स्थापित हो। गौरतलब है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीराम कथा सुनने के लिए भी भानवी सिंह ने इच्छा जाहिर की थी। उन्होंने ससुराल जाकर कथा सुनने और बाबा बागेश्वर के दर्शन करने की बात कही थी। इसके लिए उन्होंने राजा भैया से अवसर देने की उम्मीद जताई थी।  

Explore Related Topics

Raja Bhaiya Bhanvi Singh Raja Bhaiya Wife Benti Raj Bhavan

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News