संभल हिंसा रिपोर्ट के बाद बढ़ी हलचल: आखिर कितनी है जिले की आबादी और क्या कहती है जनगणना?

News Desk 28 Aug 2025, 11:49 PM 1 min read
संभल हिंसा रिपोर्ट के बाद बढ़ी हलचल: आखिर कितनी है जिले की आबादी और क्या कहती है जनगणना?


>उत्तर प्रदेश का संभल जिला इन दिनों सुर्ख़ियों में है। वजह है हाल ही में आई तीन सदस्यीय न्यायिक समिति की 450 पन्नों की जांच रिपोर्ट, जिसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपा गया है। इस रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले दावे किए गए हैं—खासतौर पर जिले की जनसंख्या संरचना और सांप्रदायिक संतुलन को लेकर।


>अगर 2011 की जनगणना के आंकड़ों पर गौर करें तो संभल जिले का कुल क्षेत्रफल 2453.30 वर्ग किलोमीटर था।


    >
  • कुल जनसंख्या – 21,92,933

  • पुरुष – 11,61,093

  • महिला – 10,31,840

  • कुल परिवार – 3,60,419

  • नगर पंचायतें – 5

  • ग्राम पंचायतें – 556

  • नगरपालिकाएं – 3

  • कुल गांव – 993


>इन आंकड़ों से साफ है कि जिले की डेमोग्राफी पिछले दशक में कई बदलावों से गुज़री है।


>रिपोर्ट में कहा गया है कि 1947 में जहां संभल में 45% हिंदू परिवार रहते थे, वहीं 2025 में उनकी संख्या घटकर मात्र 15% रह गई है। वहीं मुस्लिम आबादी का प्रतिशत बढ़कर अब 85% के आसपास पहुंच गया है।


>जांच रिपोर्ट में यह भी दर्ज है कि संभल जिले में आज़ादी के बाद से अब तक 15 बड़े दंगे हो चुके हैं। इनमें साल 1947, 1948, 1953, 1958, 1962, 1976, 1978, 1980, 1990, 1992, 1995, 2001 और 2019 शामिल हैं।


>सबसे गंभीर खुलासा यह है कि रिपोर्ट में संभल को आतंकी संगठनों के अड्डे के तौर पर चिन्हित किया गया है। इसमें दावा किया गया है कि अलकायदा और हरकत-उल-मुजाहिद्दीन जैसे संगठन यहां सक्रिय हो चुके हैं।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?