Saturday, 17 October 2026 | Lucknow | 29°C

Shiva Sharma Murder Case: 8 दिन बाद भी श्रद्धा दुबे पुलिस पकड़ से बाहर, रोज बदल रही ठिकाना

Shiva Sharma Murder Case: चर्चित शिवा शर्मा मर्डर केस को करीब आठ दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस अभी तक इस मामले की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे को ढूंढ नहीं सकती है।
Bureau
Bureau News Desk
17 Oct 2026
12:24 PM
1 min read
Shiva Sharma Murder Case: 8 दिन बाद भी श्रद्धा दुबे पुलिस पकड़ से बाहर, रोज बदल रही ठिकाना
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी की तलाश जारी
आठ दिन बाद भी गिरफ्तारी का इंतजार
नेपाल में लगातार बदल रही ठिकाना
चार मोबाइल नंबरों के जरिए तलाश

Shiva Sharma Murder Case: राजधानी लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा मर्डर केस को करीब आठ दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस अभी तक इस मामले की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे को ढूंढ नहीं सकती है। श्रद्धा दुबे और उसकी बहन रश्मि दुबे अभी तक पुलिस की पहुंच से बाहर हैं। पुलिस दोनों की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है। इस बीच यह सामने आया कि श्रद्धा दुबे के नेपाल में छिपी हुई है। उसके लगभग तीन वीडियो भी सामने आए। वीडियो में श्रद्धा ने खुद को निर्दोष बताया। बताया जा रहा है कि श्रद्धा पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रही है। हालांकि पुलिस उसकी मौजूदा लोकेशन तक पहुंचने का हरसंभव प्रयास कर रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार शिवा शर्मा की मौत के बाद से श्रद्धा दुबे फरार चल रही है। पुलिस ने श्रद्धा दुबे पर 25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया है। वहीं अब श्रद्धा उसकी बहन समेत तीन आरोपियों के खिलाफ अदालत ने एनबीडब्ल्यू (गैर जमानती वारंट) जारी किया है। बताया जा रहा है कि वह बहराइच के रास्ते नेपाल फरार हो गयी है। नेपाल में भी श्रद्धा शहर और ठिकाना लगातार बदल रही है।

दावा किया जा रहा है कि पुलिस को जैसे ही उसकी संभावित लोकेशन का पता चलता है। वह उससे पहले ही ठिकाना बदल देती है। श्रद्धा के अब तक पकड़े न जाने से पुलिस को चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। अंतरराष्ट्रीय सीमा से जुड़े मामलों में सूचनाओं के आदान-प्रदान और मोबाइल नेटवर्क से जानकारी हासिल होने में लगने वाला समय भी पुलिस की जांच को प्रभावित कर रहा है। पुलिस संभावित ठिकानों और मिलने वाले सुरागों के आधार पर श्रद्धा दुबे की तलाश कर रही है। 

बताया जा रहा है कि पुलिस श्रद्धा दुबे को पकड़ने के लिए भारत के तीन और नेपाल के एक मोबाइल नंबरों के जरिए जानकारी इकट्ठा कर रही है। दूसरी ओर शिवा शर्मा की मौत के बाद से फरार श्रद्धा दुबे ने बीते दो दिन पहले एक वीडियो जारी कर अपनी सफाई पेश की थी। इसके बाद से वह सोशल मीडिया पर सक्रिय नहीं है। यह भी सामने आया है कि सोशल मीडिया जारी किया गया वीडियो उसके अकाउंट से जारी होने के बजाय एक करीबी व्यक्ति के अकाउंट से प्रसारित किया गया था। पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।

संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था बबलू कुमार के मुताबिक पुलिस के पास इस मामले के तीनों आरोपियों कई साक्ष्य हैं। घटना के वक्त शिवा, श्रद्धा, उसकी बहन और वाहन चालक बालू अड्डा स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट में ही थे। शिवा के चैथी मंजिल से गिरने के बाद ये लोग उसे लेकर पहले गोमतीनगर स्थित मार्क्स हॉस्पिटल पहुंचे थे। जहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया है। लोहिया पहुंचने पर शिवा को ट्रामा सेंटर भेज दिया गया। ट्रामा सेंटर में शिवा की मौत हो जाने की सूचना मिलते ही तीनों आरोपी भाग निकले थे।

Explore Related Topics

Lucknow News Shiva Sharma Murder Case Shraddha Dubey

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News