उत्तराखंड में अवैध मजार पर चला बुलडोजर

Uttarakhand News: उधम सिंह नगर के गदरपुर में प्रशासन ने सरकारी बाग की जमीन पर बनी अवैध मजार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में ध्वस्त किया। तीन घंटे चली कार्रवाई।


>उधम सिंह नगर जिले के गदरपुर क्षेत्र में सरकारी बाग की जमीन पर बनी अवैध मजार को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात रहा।


>प्रशासन की टीम एसडीएम ऋचा सिंह के नेतृत्व में सुबह कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंची। इससे पहले संबंधित विभाग की ओर से मजार हटाने को लेकर नोटिस जारी किया गया था, लेकिन निर्धारित समयावधि में संरचना नहीं हटाई गई। इसके बाद पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने बुलडोजर कार्रवाई शुरू की, जो करीब तीन घंटे में पूरी हुई।


>ध्वस्तीकरण से पहले पूरे इलाके में बैरिकेडिंग की गई और प्रत्येक स्थान पर पुलिस बल की तैनाती की गई। मजार को जमींदोज करने के बाद मलबा ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से हटाया गया। एडीएम कौस्तुभ मिश्रा ने बताया, गदरपुर क्षेत्र के सरकारी बाग की जमीन पर अवैध रूप से धार्मिक संरचना का निर्माण किया गया था। नोटिस के बावजूद शिफ्ट नहीं करने पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।


 

टैग्स :  

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

कोहरे और ठंड का असर, हर की पौड़ी में घटे श्रद्धालु
उत्तराखंड के चमोली में आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.7 रही
Haridwar Kumbh 2027: पहले शाही स्नान की तारीख हुई घोषित
उत्तराखंड के कई गांवों में बना अनोखा नियम, शादी में महंगे तोहफे, डीजे और फास्ट फूड पर रोक
देहरादून में चला बुलडोज़र 11 हेक्टेयर सरकारी जमीन हुई अवैध अतिक्रमण से मुक्त
देवभूमि उत्तराखंड ने पूरे किए 25 साल, पीएम मोदी ने दी बधाई
हर-हर महादेव के जयघोष के साथ हुए बाबा केदारनाथ के कपाट
देहरादून में ‘लव जिहाद’ का सनसनीखेज मामला: होटल में किया दुष्कर्म -आरोपी गिरफ्तार
हरिद्वार में 4 दिन में दो हाथियों की मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप