Friday, 30 October 2026 | Lucknow | 29°C

Uttarakhand Helicopter Crash: उत्तराखंड के बड़ा हादसा, बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश; छह लोग थे सवार

Uttarakhand Helicopter Crash: बद्रीनाथ धाम से देहरादून के लिए लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास चाई गांव के क्षेत्र में क्रैश हो गया। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत छह लोग सवार थे
Bureau
Bureau News Desk
30 Oct 2026
03:38 PM
1 min read
Uttarakhand Helicopter Crash: उत्तराखंड के बड़ा हादसा, बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश; छह लोग थे सवार
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश
उत्तराखंड के चाई गांव में बड़ा हादसा
हेलीकॉप्टर दुर्घटना के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू
पहाड़ी चट्टान से टकराने की आशंका, SDRF और सेना की टीमें मौके पर रवाना

Uttarakhand Helicopter Crash: उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया है। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के लिए लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास चाई गांव के क्षेत्र में क्रैश हो गया। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत छह लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रशासन ने तत्काल राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार ट्रांस भारत एविएशन कंपनी का हेलीकॉप्टर शुक्रवार दोपहर बद्रीनाथ धाम से देहरादून के लिए रवाना हुआ था। उड़ान के दौरान जोशीमठ और बदरीनाथ के बीच हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया। इसकी आखिरी लोकेशन जोशीमठ के चाई गांव के पास मिली थी। इस हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक हेलीकॉप्टर के पहाड़ी क्षेत्र में चट्टान से टकराने की आशंका जताई जा रही है।

आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी के मुताबिक जेपी डैम के ऊपर जंगल में सफेद रंग की किसी चीज में आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद घटनास्थल का पता लगाने के लिए दूसरे हेलीकॉप्टरों से भी रेकी कराई गई। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, सेना और आईटीबीपी की टीमें राहत एवं बचाव कार्य के लिए रवाना कर दी गईं। एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें पहाड़ी क्षेत्र में पहुंचकर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं लेकिन कठिन पहाड़ी रास्ता होने के कारण बचाव दल को मौके तक पहुंचने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

12.png

बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में पायलट हिमांशु के साथ ही यात्रियों में प्रथापा, अरुण सालुंके, शंकरगौड़ा वीजी, सुधीर के और एच.एस. नागाराजा सवार थे। घटना की जानकारी होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेलीकॉप्टर हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि जोशीमठ के चाई गांव के पास हेलीकॉप्टर क्रैश होने की सूचना मिली है। जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग और एसडीआरएफ की टीमें संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चला रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायलों को तत्काल एयरलिफ्ट कर बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर पहुंचाया जाए। फिलहाल हादसे में सवार छह लोगों की स्थिति को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। राहत और बचाव दल मौके पर अभियान चला रहे हैं।

Explore Related Topics

Uttarakhand Helicopter Crash Chamoli Helicopter Accident Joshimath Helicopter Crash

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News