Friday, 30 October 2026 | Lucknow | 29°C

UP News: सीएम योगी का दावा: 2017 के बाद बदली यूपी में बाजारों की तस्वीर, बेखौफ काम कर रहीं महिलाएं

UP News: सीएम योगी ने कहा कि साल 2017 के बाद बाजारों में रात के समय भी रौनक दिखाई देने लगी है। देर रात तक खुले रहने वाले बाजार और व्यावसायिक प्रतिष्ठान व्यापारियों के बढ़ते विश्वास का ही प्रतीक हैं।
Bureau
Bureau News Desk
30 Oct 2026
01:53 PM
1 min read
UP News: सीएम योगी का दावा: 2017 के बाद बदली यूपी में बाजारों की तस्वीर, बेखौफ काम कर रहीं महिलाएं
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
सीएम योगी बोले- 2017 के बाद यूपी में बदली बाजारों की तस्वीर
रात में जगमगाते बाजार व्यापारियों के भरोसे की पहचान: योगी
यूपी में महिला श्रम बल भागीदारी 13 से बढ़कर 36 प्रतिशत होने का दावा
जीरो टॉलरेंस नीति से मजबूत हुई कानून-व्यवस्था: मुख्यमंत्री

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा और व्यापारिक गतिविधियों को लेकर अपनी सरकार के कार्यकाल में हुए बदलावों का दावा किया है। सीएम योगी ने कहा कि साल 2017 के बाद बाजारों में रात के समय भी रौनक दिखाई देने लगी है। देर रात तक खुले रहने वाले बाजार और व्यावसायिक प्रतिष्ठान व्यापारियों के बढ़ते विश्वास का ही प्रतीक हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल पर तंज कसा। सीएम ने कहा कि साल 2017 से पहले अपराध और असुरक्षा के माहौल के चलते ही सूर्यास्त होते ही व्यापारिक गतिविधियां सीमित होने लगती थीं। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उनके परिवारों में भी चिंता बनी रहती थी।

मुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट में आगे कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यका में प्रदेश में महिलाएं नाइट शिफ्ट में भी कार्यस्थलों पर निर्भय होकर अपनी जिम्मेदारियां निभा रही हैं। उनका आत्मविश्वास केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे समाज की प्रगति का प्रतीक है। महिलाओं को सुरक्षित वातावरण मिलने से उनके लिए रोजगार और आत्मनिर्भरता के नए अवसर भी बढ़े हैं। सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार ने प्रदेश की परिस्थितियों में बदलाव किया है। अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई और महिला सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई। इसके परिणामस्वरूप बाजारों में देर रात तक व्यापारिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं और कारोबारी अपने व्यवसाय का विस्तार कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि साल 2017 में उत्तर प्रदेश में महिला श्रम बल भागीदारी लगभग 13 फीसदी थी, जोकि अब बढ़कर 36 फीसदी हो गई है। सीएम ने इसे महिलाओं के बढ़ते आत्मविश्वास, आर्थिक सामर्थ्य और स्वावलंबन का संकेत बताया। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि सुरक्षा और आर्थिक अवसरों का विस्तार नए उत्तर प्रदेश की पहचान बन रहा है। उन्होंने इस बदलाव को सुरक्षा से समृद्धि की ओर बढ़ते प्रदेश के रूप में प्रस्तुत किया।

Explore Related Topics

Yogi Adityanath Yogi Adityanath News Uttar Pradesh News

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News