Tuesday, 27 October 2026 | Lucknow | 29°C

UP News: BJP का ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान, छह क्षेत्रों में निकालेगी पदयात्राएं

UP News: भारतीय जनता पार्टी ने विपक्ष को सियासी मोर्चे पर घेरने की रणनीति तेज कर दी है। बीजेपी प्रदेश के सभी छह संगठनात्मक क्षेत्रों में 3 से 5 नवंबर तक ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत पदयात्राएं निकालेगी।
Bureau
Bureau News Desk
27 Oct 2026
12:39 PM
1 min read
UP News: BJP का ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान, छह क्षेत्रों में निकालेगी पदयात्राएं
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
यूपी में भाजपा 3 से 5 नवंबर तक निकालेगी पदयात्राएं
छह संगठनात्मक क्षेत्रों में होगा आयोजन
विपक्ष को घेरने और जनभागीदारी बढ़ाने की तैयारी
संत-महात्मा से लेकर व्यापारियों तक की भागीदारी

UP News: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक तैयारियों तेज हो गयी हैं। इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने विपक्ष को सियासी मोर्चे पर घेरने की रणनीति तेज कर दी है। बीजेपी प्रदेश के सभी छह संगठनात्मक क्षेत्रों में 3 से 5 नवंबर तक ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत पदयात्राएं निकालेगी। अभियान के दौरान राष्ट्रीय एकता, संवैधानिक मूल्यों और सामाजिक समरसता जैसे मुद्दों पर जोर दिया जाएगा। भाजपा ने पद यात्रा के माध्यम से विपक्ष के विरोध प्रदर्शनों और चुनावी प्रक्रियाओं पर उठाए जा रहे सवालों का जवाब जनता के बीच देने की रणनीति तैयार की है।

प्रदेश भाजपा मुख्यालय में अभियान की प्रदेश टोली की बैठक हुई। इस बैठक में प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने तैयारियों की समीक्षा की। प्रदेश महामंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष संवैधानिक मूल्यों और चुनावी प्रक्रियाओं को लेकर दोहरे मानदंड अपना रहा है। बीजेपी पदयात्राओं के जरिए विपक्ष के आरोपों का जवाब देगी। साथ ही पार्टी जनता के बीच पक्ष बात रखेगी। पार्टी के इस पदयात्रा का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के साथ ही सामाजिक संगठनों और प्रबुद्ध वर्ग की भागीदारी बढ़ाना भी है। प्रदेश महामंत्री और अभियान संयोजक दिलीप पटेल ने पार्टी मुख्यालय में आयोजित हुई बैठक में अभियान की तैयारियों की जानकारी दी।

अभियान को प्रभावी बनाने के साथ ही जनभागीदारी बढ़ाने को टोली के सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पदयात्राओं में पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और मोर्चा-प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं के अलावा संत-महात्मा, व्यापारी, शिक्षक, अधिवक्ता, चिकित्सक तथा सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों को शामिल करने की योजना बनायी गयी है। बैठक में सह संयोजक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियंका सिंह रावत, नीरज सिंह, संजय राय, राम प्रताप सिंह चौहान, गीता शाक्य और अभिजात मिश्रा समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। युवा मोर्चा, मीडिया, सोशल मीडिया और क्षेत्रीय इकाइयों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।

किस दिन कहां निकलेगी पदयात्रा?
3 नवंबरः अवध क्षेत्र की पदयात्रा लखनऊ में निकाली जाएगी।
4 नवंबरः काशी क्षेत्र में प्रयागराज, गोरखपुर क्षेत्र में गोरखपुर और कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में कानपुर में आयोजन होगा।
5 नवंबरः पश्चिम क्षेत्र की पदयात्रा गाजियाबाद और ब्रज क्षेत्र की पदयात्रा बरेली में निकाली जाएगी।

Explore Related Topics

BJP Uttar Pradesh Democracy Bachao Abhiyan Arajakta Hatao Abhiyan

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News