>उत्तर प्रदेश में SIR सर्वे के दौरान गलत जानकारी प्रदान करने के मामले में पहली एफआईआर दर्ज की गई है। यह कार्रवाई रामपुर जिले के सिविल लाइंस थाने में सर्वे सुपरवाइजर की तहरीर पर की गई।
>अधिकारियों के अनुसार, सर्वे प्रक्रिया के दौरान गलत सूचना दिए जाने की शिकायत मिलने पर पुलिस ने औपचारिक रूप से मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एफआईआर भारतीय न्याय संहिता की धारा 237 और 318-2 सहित रिप्रेजेंटेशन ऑफ पीपुल एक्ट की धारा 31 के अंतर्गत दर्ज की गई है। सुपरवाइजर द्वारा दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया कि रामपुर निवासी आमिर खान, दानिश खान और नूरजहां ने SIR सर्वे में तथ्यात्मक रूप से गलत जानकारी उपलब्ध कराई।
>कानूनी प्रावधानों के तहत यह धारा चुनावी और प्रशासनिक प्रक्रियाओं में गलत जानकारी देने को दंडनीय अपराध बनाती है। पुलिस ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ जांच शुरू हो गई है और सर्वे के दौरान प्रदान की गई जानकारी का मिलान संबंधित अभिलेखों से किया जा रहा है।
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें