Friday, 20 November 2026 | Lucknow | 29°C

UP Politics: अब चुनाव नहीं, इंकलाब होगा..., जेल से रिहा होते ही आजम खान ने चिर-परिचित अंदाज में कही बड़ी बात

UP Politics: आजम खान बुधवार देर रात रामपुर पहुंचे। यहां पहुंचते ही उन्होंने अपने सियासी तेवर दिखाए और बड़ा बयान देते हुए कहा, "अब चुनाव नहीं, इंकलाब होगा। अब बदलाव नहीं, सैलाब आएगा।"
Bureau
Bureau News Desk
19 Nov 2026
04:11 PM
1 min read
UP Politics: अब चुनाव नहीं, इंकलाब होगा..., जेल से रिहा होते ही आजम खान ने चिर-परिचित अंदाज में कही बड़ी बात
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
डासना जेल से रिहाई के बाद सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ रामपुर पहुंचे सपा महासचिव
समर्थकों ने फूल बरसाकर किया जोरदार स्वागत
धर्म और जाति नहीं, मुद्दों पर होनी चाहिए राजनीति
रामपुर में समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

UP Politics: उत्तर प्रदेश की राजनीति में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय महासचिव आजम खान की जेल से रिहाई के बाद फिर हलचल तेज हो गई है। महीनों बाद जेल से बाहर आए आजम खान देर रात रामपुर पहुंचे। यहां पहुंचते ही उन्होंने सियासी तेवर दिखाए और बड़ा बयान देते हुए कहा कि अब चुनाव नहीं, इंकलाब होगा। अब बदलाव नहीं, सैलाब आएगा।

गाजियाबाद की डासना जेल से रिहा होने के बाद आजम खान सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ रामपुर पहुंचे। उनके पहुंचने पर समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश आजाद है, लेकिन संविधान कैद है। संविधान को आजाद कराने के लिए सभी लोगों को मिलकर संघर्ष करना होगा। उन्होंने कहा कि संविधान और विधान की रक्षा के लिए वह पहले भी संघर्ष करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।

आजम खान ने कहा कि देश में लोगों को धर्म और जाति के नाम पर नहीं लड़ना चाहिए। राजनीति में मुद्दों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या उन्हें माफिया कहा जा सकता है, जबकि उन्होंने बच्चों की शिक्षा के लिए स्कूल और विश्वविद्यालय स्थापित किए हैं? उन्होंने संवैधानिक संस्थाओं की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। आजम ने कहा कि सभी संवैधानिक संस्थाओं को अपनी साख और विश्वसनीयता पर विचार करना चाहिए। उन्होंने मदन मोहन मालवीय और सर सैयद अहमद का उदाहरण देते हुए कहा कि यदि उनके समय में ईडी, आयकर विभाग और प्राधिकरण जैसी संस्थाएं होतीं तो शायद उन्हें भी मुश्किलों का सामना करना पड़ता।

आजम खान ने मीडिया से बातचीत के दौरान उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि भाजपा 2027 का चुनाव हार चुकी है। उन्होंने लोकसभा और एमएलसी चुनाव के नतीजों का जिक्र करते हुए भाजपा की जीत पर भी सवाल उठाए। आजम खान की वापसी को लेकर रामपुर में समर्थकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

गांधी समाधि, कोसी पुल, दलपतपुर टोल प्लाजा और जिला जेल के सामने बड़ी संख्या में लोग उनके स्वागत के लिए मौजूद रहे। उनके काफिले पर जगह-जगह फूल बरसाए गए और आतिशबाजी की गई। समर्थकों के हाथों में आजम खान और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की तस्वीरों वाले पोस्टर दिखाई दिए। काफिले के रामपुर पहुंचते ही नारेबाजी शुरू हो गई। आजम खान ने भी रास्ते में कई जगह समर्थकों का अभिवादन स्वीकार किया। भीड़ के कारण काफिला कई बार रुका। उनके आवास के बाहर भी समर्थकों का जमावड़ा लगा रहा। 

Explore Related Topics

Azam Khan Released From Jail Azam Khan News Azam Khan Rampur Return

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News