Saturday, 24 October 2026 | Lucknow | 29°C

UPSSSC PET Exam 2026: पीईटी परीक्षा को लेकर लखनऊ में तैयारी तेज, 30 केंद्रों पर 1.14 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

UPSSSC PET Exam 2026: लखनऊ में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।
Bureau
Bureau News Desk
24 Oct 2026
12:11 PM
1 min read
UPSSSC PET Exam 2026: पीईटी परीक्षा को लेकर लखनऊ में तैयारी तेज, 30 केंद्रों पर 1.14 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
लखनऊ में 30 केंद्रों पर होगी पीईटी
1.14 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
लखनऊ में 25 और 30 अक्टूबर व 1 नवंबर को होगी PET परीक्षा
परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए 24 घंटे चलेंगी अतिरिक्त बसें

UPSSSC PET Exam 2026: राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को आयोजित की जाएगी। पीईटी परीक्षा के लिए शहर में 30 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां दो पालियों में अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। प्रशासन की ओर से अभ्यर्थियों की सुविधा और आवागमन को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंचें। साथ ही यात्रा की योजना पहले से बना लें ताकि परीक्षा के दिन किसी तरह की असुविधा न हो सके। 

रविवार को होने वाली परीक्षा की पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर तीन बजे से शुरू होगी जो शाम 5 बजे संपन्न होगी। राजधानी लखनऊ में कुल 1,14,912 अभ्यर्थियों के परीक्षा में शामिल होने की संभावना है। बड़ी संख्या में बिहार और दूसरे जनपदों से आने वाले परीक्षार्थियों के मद्देनजर परिवहन निगम ने अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला किया गया है। अवध बस डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) को परिवहन सेवाओं का नोडल अधिकारी बनाया गया है। उनके अनुसार उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों और बिहार से अभ्यर्थी परीक्षा देने लखनऊ पहुंचेंगे।

परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए आलमबाग, कैसरबाग और अवध बस स्टेशनों से एसी जनरथ और साधारण बसें 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी। बसों में सीटों की बुकिंग ऑनलाइन भी कराई जा सकेगी। आंकड़ों के मुताबिक बिहार से 10,122 अभ्यर्थी परीक्षा देने आएंगे। अंबेडकरनगर से 11,888, बलिया से 13,656, बाराबंकी से 23,915, हरदोई से 21,109 और रायबरेली से 18,540 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त गोरखपुर से 5,573, बस्ती से 3,000 और लखीमपुर खीरी से 2,096 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। लखनऊ से 845 परीक्षार्थियों के शामिल होने की जानकारी दी गई है।

Explore Related Topics

UPSSSC PET Exam 2026 UP PET Exam Date UPSSSC PET Lucknow

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News