सीएम योगी के हाथों चेक और चाबियां पाकर खुश हुए लाभार्थी, कई योजनाओं का मिला लाभ

19 Jun 2026

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या दौरे के दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया। इस दौरान लाभार्थियों को चेक, चाबियां और स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। मुख्यमंत्री के हाथों सहायता प्राप्त कर लाभार्थियों ने प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री ने कामाख्या धाम पहुंचकर मां कामाख्या का दर्शन-पूजन किया और वीरांगना झलकारी बाई की अश्वारोही प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने मां कामाख्या धाम स्मारिका का विमोचन भी किया। कार्यक्रम में अयोध्या के विकास कार्यों पर आधारित एक लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई।

 

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गायत्री देवी को 525 समूहों के लिए 7.87 करोड़ रुपये और शीला देवी को 500 समूहों के लिए 7.50 करोड़ रुपये की सीसीएल धनराशि का चेक प्रदान किया गया। विद्युत सखी योजना से जुड़ी पिंकी यादव और राजेश्वरी को थर्मल प्रिंटर दिए गए। मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत किरण और शिवानी को आवास की चाबी सौंपी गई। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत अनुज यादव को पांच लाख रुपये, विनीता को 4.43 लाख रुपये और सत्येंद्र को 2.60 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई।

 

यह खबर भी पढ़े - 13 दिन बाद फिर गोंडा पहुंचे सीएम योगी, 4901 करोड़ की परियोजनाओं को मिली मंजूरी

 

पीएम सूर्य घर योजना के तहत गुलाब चंद्र कौशल और भीष्म नारायण को स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना के अंतर्गत अनूप सिंह और भाग्यलक्ष्मी सिंह को 25-25 लाख रुपये के चेक दिए गए। खुशीराम और लल्लन प्रसाद को वर्मी कम्पोस्ट खाद की किट वितरित की गई। वहीं रामप्यारे और शंकर लाल को कृषि यंत्र योजना के तहत चाबियां प्रदान की गईं। इसके अलावा राजबख्श सिंह और रामयश को आयुष्मान कार्ड भी उपलब्ध कराए गए।