13 दिन बाद फिर गोंडा पहुंचे सीएम योगी, 4901 करोड़ की परियोजनाओं को मिली मंजूरी

मां पाटेश्वरी शक्तिपीठ समेत प्रमुख धार्मिक स्थलों को जोड़ने वाले 13 मार्ग विकसित किए जाएंगे, 810 ग्रामीण सड़क परियोजनाओं को भी मंजूरी।

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोंडा दौरे के दौरान लोक निर्माण विभाग की विकास परियोजनाओं की समीक्षा की और 4901.65 करोड़ रुपये की 1000 से अधिक परियोजनाओं को मंजूरी दी। इस दौरान देवीपाटन और बस्ती मंडल के 33 विधानसभा क्षेत्रों से जुड़े प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई।

 

मुख्यमंत्री ने मां पाटेश्वरी देवी शक्तिपीठ, स्वामीनारायण मंदिर और बस्ती के मखौड़ा धाम समेत अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों को जोड़ने वाले 13 महत्वपूर्ण मार्गों के विकास को मंजूरी दी। इन परियोजनाओं का उद्देश्य धार्मिक स्थलों तक पहुंच को सुगम बनाना है।

 

मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 810 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। इन कार्यों पर करीब 1472.83 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके तहत 1602 किलोमीटर लंबी ग्रामीण सड़कों का निर्माण कराया जाएगा।

 

यह खबर भी पढ़े - '4 लाख में अधिग्रहण, 47 लाख में खरीद', संजय सिंह ने राम मंदिर भूमि सौदों पर उठाए सवाल

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लगभग 50-50 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का प्रस्तुतीकरण देखा। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से विकास कार्यों की प्रगति पर चर्चा की और आधारभूत ढांचे से जुड़े प्रस्तावों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

 

बैठक में दो राज्य राजमार्गों, 81 लघु सेतु, सात बड़े पुल और औद्योगिक क्षेत्रों की बेहतर कनेक्टिविटी से जुड़ी परियोजनाओं को भी मंजूरी दी गई। इसके अलावा शहरी क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बाईपास और ओवरब्रिज निर्माण से जुड़े प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई।

 

यह खबर भी पढ़े - STF की धौंस, निवेश का झांसा और लूट... फरार दरोगा मोहित और CRPF अफसर जय प्रकाश पर इनाम की तैयारी

 

मुख्यमंत्री ने गड्ढामुक्त अभियान की प्रगति की जानकारी ली और लंबित कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों और ग्रामीण क्षेत्रों में 12 हेलीपैड निर्माण परियोजनाओं की भी समीक्षा की।


 

टैग्स :  सीएम योगी, 4901 करोड़ परियोजनाएं, मां पाटेश्वरी शक्तिपीठ, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना, देवीपाटन मंडल, बस्ती मंडल, 1602 किलोमीटर सड़कें

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

सीएम योगी के हाथों चेक और चाबियां पाकर खुश हुए लाभार्थी, कई योजनाओं का मिला लाभ
राम मंदिर चढ़ावा मामले में हजरतगंज थाने पहुंचा सवर्ण मोर्चा, कार्रवाई नहीं हुई तो कोर्ट जाने की चेतावनी
दुबई पहुंचने से पहले खुल गई सच्चाई, फर्जी वीजा-टिकट के सहारे युवकों से ₹1.10 लाख की ठगी
लखनऊ के किसान पथ पर दर्दनाक हादसा, तेल टैंकर की टक्कर से एक की मौत, तीन घायल
खेलते-खेलते मेन गेट के पास पहुंची मासूम, अचानक उखड़ा लोहे का गेट और चली गई जान
STF की धौंस, निवेश का झांसा और लूट... फरार दरोगा मोहित और CRPF अफसर जय प्रकाश पर इनाम की तैयारी
पीएम मोदी के योग अभियान के बीच लखनऊ में खास पहल, 400 लोगों को सम्मानित करने की तैयारी
'4 लाख में अधिग्रहण, 47 लाख में खरीद', संजय सिंह ने राम मंदिर भूमि सौदों पर उठाए सवाल
'अब ना आएंगे योगी महाराज', लखनऊ में सपा कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर