दुबग्गा फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, कैमरा लगाने के विवाद के बाद हुई थी हिंसा

26 Jun 2026

राजधानी लखनऊ के दुबग्गा क्षेत्र में कैमरा लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि विवाद के दौरान कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला किया, फायरिंग की और मकान व वाहनों में तोड़फोड़ की। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

यह खबर भी पढ़े - 15 जिंदगियां निगलने वाली इमारत का सबसे बड़ा सच! एसआईटी ने जैसे ही देखा प्रवेश द्वार...

पीड़ित सैफ खान की तहरीर के आधार पर पुलिस ने विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने पहले गाली-गलौज की, उसके बाद मारपीट की और फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी।

स्थानीय लोगों के अनुसार, गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग सुरक्षा के लिए अपने घरों के भीतर चले गए। घटना के दौरान मकान और वाहनों में तोड़फोड़ किए जाने का भी आरोप है।

यह खबर भी पढ़े - लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में फिर लगी आग, शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी

मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, मामले में नामजद तथा अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।