अतीक अहमद के बेटे अबान पर वायरल वीडियो मामले में FIR हुई दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

UP News: प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद के वायरल वीडियो पर धूमनगंज पुलिस ने FIR दर्ज की। भड़काऊ रील, सुरक्षा जांच और केस की ताज़ा जानकारी यहां पढ़ें।
News Desk 27 Nov 2025, 04:47 PM 1 min read
अतीक अहमद के बेटे अबान पर वायरल वीडियो मामले में FIR हुई दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद के सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के मामले में धूमनगंज पुलिस ने खुद संज्ञान लेते हुए FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वीडियो में भड़काऊ डायलॉग और दहशत फैलाने से जुड़ी सामग्री पाई गई है।

सूत्रों के अनुसार, दो दिन पहले अबान एक शादी समारोह में गया था, जहां कुछ लोगों ने उसके साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वायरल रील में बैकग्राउंड में धमकी भरा डायलॉग भी सुनाई देता है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 353 के तहत अबान, उसके साथी हमजा और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

FIR में वीडियो कब और कहां बनाया गया, इसका स्पष्ट उल्लेख नहीं है। 30 सेकंड के इस वीडियो में अबान लोगों के साथ समारोह में मौजूद और गाड़ियों के काफिले के साथ दिखाई देता है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वह बिना सुरक्षा के कैसे बाहर गया।

अबान और उसका भाई अहजम 2023 में बाल सुधार गृह भेजे गए थे और बाद में रिहा कर उनकी कस्टडी परिजनों को सौंप दी गई थी। वर्तमान में दोनों हटवा में अपनी बुआ के घर पर रह रहे हैं और उन्हें पुलिस सुरक्षा भी मिली हुई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वीडियो की गंभीरता को देखते हुए स्वतः संज्ञान लेकर FIR दर्ज की गई है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

महंगाई पर कांग्रेस-सपा के आरोपों का केशव मौर्य ने किया पलटवार, बोले- चुनाव में जनता करेगी फैसला
बच्चों को बचाने के लिए आग में कूदी मां, इलाज के दौरान हुई मौत
गोमांस केस पर इलाहाबाद कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला
प्रयागराज हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2 लाख मुआवजे का ऐलान
प्रयागराज कोल्ड स्टोरेज हादसे में 4 मजदूरों की मौत, CM योगी ने किया मुआवजे का ऐलान
प्रयागराज में मंत्री संजय निषाद धरने पर, श्रृंगवेरपुर धाम के पास मस्जिद हटाने की मांग
प्रयागराज में बड़ा हादसा: कोल्ड स्टोरेज का हिस्सा ढहा, मलबे में दबे मजदूर; अमोनिया गैस से अफरा-तफरी
यूपी पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट सख्ती से पूछा - कब तक कराएंगे चुनाव?
कोडीन कफ सिरप मामला: इलाहाबाद हाईकोर्ट से शुभम जायसवाल को लगा झटका कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी