महंगाई पर कांग्रेस-सपा के आरोपों का केशव मौर्य ने किया पलटवार, बोले- चुनाव में जनता करेगी फैसला

प्रयागराज में भाजपा प्रशिक्षण शिविर के दौरान उप मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर साधा निशाना, सपा पर लगाए गंभीर आरोप।

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (फाइल फोटो)

 

कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को “महंगाई मैन” बताए जाने संबंधी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उप मुख्यमंत्री ने इसे हास्यास्पद करार दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के बीच भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है, लेकिन देश की जनता वास्तविक परिस्थितियों को समझती है और चुनाव में इसका जवाब देगी। प्रयागराज में आयोजित भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मौर्य ने विपक्ष के आरोपों पर जवाब देते हुए कहा कि आगामी चुनाव में जनता इसका उचित उत्तर देगी।

 

समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा के पास समर्पित कार्यकर्ताओं की कमी है और वहां “गुंडों और माफियाओं की फौज” सक्रिय है। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी में कार्यकर्ताओं को कट्टा और बम बनाने तथा दंगा कराने का प्रशिक्षण दिया जाता है, जबकि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता संगठन और राष्ट्रहित के लिए समर्पित भाव से कार्य करते हैं।

 

उप मुख्यमंत्री ने पश्चिम बंगाल की राजनीति का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां भाजपा के 300 से अधिक कार्यकर्ताओं ने पार्टी के लिए बलिदान दिया, जिसके बाद राज्य में भाजपा मजबूत स्थिति में पहुंची। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का संघर्ष और समर्पण पार्टी की ताकत है।

 

सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के बाद उनके राजनीतिक हौसले कमजोर पड़ गए थे। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद सपा नेतृत्व को कुछ उम्मीदें जरूर जगी थीं, लेकिन अब वह भी समाप्त हो चुकी हैं। मौर्य ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता निराश दिखाई दे रहे हैं तथा अब “लाल टोपी और जालीदार टोपी” वाले सपाई भी नजर नहीं आ रहे हैं।


 

टैग्स :  केशव प्रसाद मौर्य, प्रयागराज, कांग्रेस, सपा

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

बच्चों को बचाने के लिए आग में कूदी मां, इलाज के दौरान हुई मौत
गोमांस केस पर इलाहाबाद कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला
प्रयागराज हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2 लाख मुआवजे का ऐलान
प्रयागराज कोल्ड स्टोरेज हादसे में 4 मजदूरों की मौत, CM योगी ने किया मुआवजे का ऐलान
प्रयागराज में मंत्री संजय निषाद धरने पर, श्रृंगवेरपुर धाम के पास मस्जिद हटाने की मांग
प्रयागराज में बड़ा हादसा: कोल्ड स्टोरेज का हिस्सा ढहा, मलबे में दबे मजदूर; अमोनिया गैस से अफरा-तफरी
यूपी पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट सख्ती से पूछा - कब तक कराएंगे चुनाव?
कोडीन कफ सिरप मामला: इलाहाबाद हाईकोर्ट से शुभम जायसवाल को लगा झटका कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी
माघ मेले में होगी हाईटेक विद्युत व्यवस्था, पहली बार लागू होगी स्कैन टू फिक्स तकनीक