Friday, 27 November 2026 | Lucknow | 29°C

UPPSC Prelims Result 2025: इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, फिर जारी होगा प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट

UPPSC Prelims Result 2025: इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस-2025 प्रारंभिक परीक्षा को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है।
Bureau
Bureau News Desk
27 Nov 2026
03:30 PM
1 min read
UPPSC Prelims Result 2025: इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, फिर जारी होगा प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
यूपीपीएससी को परिणाम संशोधित करने का आदेश
आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को मिलेगा मेरिटोरियस रिजर्व कैटेगरी का लाभ
आयोग को संशोधित रिजल्ट जारी करने का आदेश
नए सिरे से रिजल्ट जारी करेगा आयोग

UPPSC Prelims Result 2025: इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की पीसीएस-2025 प्रारंभिक परीक्षा को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है। यूपीपीएससी को कोर्ट ने पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम संशोधित कर नए सिरे से जारी करने का निर्देश दिया है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने यह आदेश आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को मेरिटोरियस रिजर्व कैटेगरी (एमआरसी) के तहत अनारक्षित श्रेणी में स्थानांतरित करने का लाभ नहीं दिए जाने से जुड़े मामले में दिया है।  

न्यायमूर्ति मनीष कुमार निगम की एकल पीठ ने संजय कुमार और तीन अन्य अभ्यर्थियों की याचिका स्वीकार करते हुए यूपीपीएससी को यह आदेश दिया है। याचिकाकर्ताओं का कहना था कि पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2025 में उन्हें मिले अंक अनारक्षित श्रेणी के कटऑफ से ज्यादा थे। इसके बाद भी आयोग ने उन्हें अनारक्षित श्रेणी में शामिल नहीं किया।

अभ्यर्थियों ने यह भी आरोप लगाया कि आयोग ने मेरिटोरियस रिजर्व कैटेगरी के नियमों के तहत उन्हें अनारक्षित श्रेणी में स्थानांतरित करने का भी लाभ नहीं दिया। अदालत से याचिकाकर्ताओं ने यह मांग की थी कि आरक्षित वर्ग के ऐसे अभ्यर्थियों को जिनके अंक अनारक्षित श्रेणी के कटऑफ से ज्याद हैं, उनकी मेरिट के आधार पर अनारक्षित श्रेणी में स्थान दिया जाए। इलाहाबाद उच्च न्यायालय में इस मामले की सुनवाई के बाद अभ्यर्थियों की याचिका स्वीकार की गयी।

कोर्ट ने यूपीपीएससी को चयन प्रक्रिया में आवश्यक संशोधन करने के साथ ही पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2025 का रिजल्ट फिर से जारी करने का निर्देश दिया है। उच्च न्यायालय के इस निर्णय से यूपीपीसीएस-2025 प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम और आगे की चयन प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। अब आयोग को अदालत के निर्देशों के मुताबिक अभ्यर्थियों की मेरिट और श्रेणी पर फिर से विचार करना होगा। संशोधित परिणाम जारी होने के बाद चयन प्रक्रिया में आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।  

Explore Related Topics

UPPCS 2025 UPPSC Prelims Result 2025 Allahabad High Court

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News