UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश में पुलिस प्रशासन को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। प्रदेश में 28 आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया गया है। इस फेरबदल में एडीजी, डीआईजी, पुलिस कमिश्नर, एसएसपी और एसपी स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस प्रशासनिक बदलाव के तहत मोहित अग्रवाल को प्रयागराज का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। इससे पहले वह वाराणसी के पुलिस कमिश्नर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वहीं, प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर रहे पीयूष मोर्डिया को एडीजी स्थापना उत्तर प्रदेश मुख्यालय लखनऊ भेजा गया है। गौतमबुद्धनगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह को अब गाजियाबाद की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड़ को गौतमबुद्धनगर का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है।

तबादला सूची के अनुसार रमित शर्मा को एडीजी लखनऊ जोन और प्रवीण कुमार को एडीजी बरेली जोन बनाया गया है। किरण एस. को वाराणसी का पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वहीं प्रभाकर चौधरी को डीआईजी लखनऊ रेंज, अभिषेक सिंह को डीआईजी आगरा रेंज, शैलेश कुमार पांडेय को डीआईजी अलीगढ़ रेंज और आशीष तिवारी को डीआईजी सहारनपुर रेंज की जिम्मेदारी मिली है। इसके अलावा डॉ. गौरव ग्रोवर को मुरादाबाद का एसएसपी और सतपाल को अयोध्या का एसएसपी बनाया गया है। दिनेश त्रिपाठी को डीसीपी प्रयागराज और कुलदीप सिंह गुनावत को डीसीपी कानपुर नगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं सुनीति को एसपी मुख्यालय पुलिस महानिदेशक लखनऊ, आकाश तोमर को एसपी डॉ. बीआर अंबेडकर पुलिस अकादमी मुरादाबाद और अमित कुमार-I को एसपी ईओडब्ल्यू लखनऊ बनाया गया है। नरेंद्र कुमार सिंह को एसपी पीटीसी सीतापुर, डॉ. अनिल कुमार पांडेय को एसपी कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं, त्रिभुवन सिंह को एसपी जीआरपी मुख्यालय और राजेश कुमार श्रीवास्तव को एसपी अभिसूचना मुख्यालय नियुक्त किया गया है। सुशील कुमार शुक्ला को एसपी पीटीएस गोरखपुर और अजीत कुमार सिन्हा को एसपी यूपी पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड लखनऊ बनाया गया है। वहीं प्रीति यादव को 15वीं वाहिनी पीएसी आगरा का सेनानायक, पुनीत द्विवेदी को एडीसीपी गाजियाबाद, नीतू को एडीसीपी लखनऊ और अमित कुमावत को एडीसीपी आगरा की जिम्मेदारी दी गई है।
Explore Related Topics
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें