Thursday, 26 November 2026 | Lucknow | 29°C

Azam Khan: हम कुछ करके मरेंगे..., सपा के घोषणापत्र से पहले छलका आजम खान का दर्द

UP Politics: समाजवादी पार्टी के घोषणापत्र से जुड़े कार्यक्रम में आजम खान ने अपने परिवार की गिरफ्तारी, जेल में बिताए मुश्किल दिनों और अपने खिलाफ दर्ज मुकदमों का जिक्र करते हुए अपना दर्द बयां किया।
Bureau
Bureau News Desk
26 Nov 2026
04:47 PM
1 min read
Azam Khan: हम कुछ करके मरेंगे..., सपा के घोषणापत्र से पहले छलका आजम खान का दर्द
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
पत्नी और बेटे की गिरफ्तारी का किया जिक्र
जेल में बिताए छह साल की सुनाई आपबीती
ओवैसी पर भी साधा निशाना
बेटे से अलग किए जाने का किस्सा सुनाया

Azam Khan: संविधान दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी के घोषणापत्र जारी होने से पहले वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान ने परिवार की गिरफ्तारी, जेल में बिताए मुश्किल दिनों और दर्ज मुकदमों का जिक्र करते हुए अपना दर्द बयां किया। उन्होंने भावुक अंदाज में कहा कि हम मरेंगे तो, लेकिन कुछ करके ही मरेंगे। आजम खान ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन के 50 साल समाजवादी पार्टी के परिवार में बिताए हैं। जिंदगी में कई कठिन परिस्थितियों का सामना किया, लेकिन वह मजबूत बने रहे। उन्होंने खुद को सख्त जान बताते हुए कहा कि मंजिल भले तय न हो, लेकिन संघर्ष का रास्ता जारी रहना चाहिए।

अपने संबोधन के दौरान आजम खान ने शायरी के जरिए भावनाएं जाहिर कीं। उन्होंने कहा:
“मुझको शिकस्त-ए-दिल का मज़ा याद आ गया,
तुम क्यों उदास हो गए, क्या याद आ गया।
कहने को ज़िंदगी थी बहुत मुख़्तसर मगर,
कुछ यूं बसर हुई कि ख़ुदा याद आ गया।”

वरिष्ठ नेता आजम खान ने पत्नी और बेटे की गिरफ्तारी का जिक्र करते हुए कहा कि उनके परिवार ने बेहद मुश्किल दौर देखा है। उन्होंने जेल में बिताए करीब छह वर्षों की आपबीती सुनाई। आजम खान ने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ दर्ज मामलों में कठोर धाराएं लगाई गईं और उन्हें सजा भी दी गई। उन्होंने मुर्गी चोरी से जुड़े मामले का उल्लेख करते हुए कहा कि इस मामले में उन्हें 21 साल की सजा और 36 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। उन्होंने न्यायिक कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए अपनी सजा को अन्यायपूर्ण बताया। अब उनके कई मुकदमे समाप्त हो चुके हैं।

आजम खान ने एक भावुक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि एक बार जेल में उन्हें रात करीब साढ़े तीन बजे जगाकर ट्रांसफर की सूचना दी गई। उन्होंने कहा कि उन्हें अकेले रहने का उतना दुख नहीं था, जितना अपने बेटे को जेल में दिन बिताते देखने का था। उन्होंने बताया कि एक बार उन्हें और उनके बेटे को अलग खड़ा कर दिया गया और अलग गाड़ियों में बैठाने की तैयारी हुई। उस समय उन्हें डर लगा कि कहीं उनके साथ कोई अनहोनी न हो जाए। उन्होंने अधिकारियों से बेटे को अपने साथ रखने की गुहार लगाई, लेकिन उनकी बात नहीं मानी गई। आजम खान ने कहा कि उन्होंने बेटे से कहा था, हम मिलेंगे, यहां नहीं मिलेंगे तो ऊपर मिलेंगे। 

आजम खान ने असदुद्दीन ओवैसी का नाम लिए बिना कहा कि कुछ लोग खुद कुछ नहीं बन सकते और न किसी को बना सकते हैं, लेकिन सरकार बनने और बिगड़ने में भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि वह वोट काटने वाले नहीं, बल्कि वोट जोड़ने वाले हैं। आजम खान ने कहा कि आजकल कुछ लोग आपको परेशान कर रहे हैं। मैं चाहता हूं कि वे अपनी बीमारी से बाज आएं।  

Explore Related Topics

Azam Khan Akhilesh Yadav Samajwadi Party

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News