Thursday, 26 November 2026 | Lucknow | 29°C

Mallikarjun Kharge: संविधान दिवस पर मल्लिकार्जुन खरगे का हमला, बोले: यूपी ने रोका मोदी का 400 पार का रथ

Mallikarjun Kharge: संविधान दिवस के अवसर पर लखनऊ पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।
Bureau
Bureau News Desk
26 Nov 2026
03:37 PM
1 min read
Mallikarjun Kharge: संविधान दिवस पर मल्लिकार्जुन खरगे का हमला, बोले: यूपी ने रोका मोदी का 400 पार का रथ
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
अमित शाह पर बाबा साहेब के अपमान का आरोप
संविधान दिवस पर मार्च की अनुमति नहीं मिलने का मुद्दा उठाया
राहुल-अखिलेश गठबंधन का किया जिक्र
अमित शाह को भी बनाया निशाना

Mallikarjun Kharge: संविधान दिवस पर गुरुवार को लखनऊ पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर तीखे हमले किए। मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी लोकसभा चुनाव के दौरान जहां भी जाते थे, वहां 'अबकी बार 400 पार' का नारा देते थे, लेकिन उत्तर प्रदेश की जनता ने उनके रथ को रोक दिया। तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि अश्वमेध के घोड़े की लगाम लखनऊ में पकड़ ली गई, इसलिए अब प्रधानमंत्री कम बोलते हैं। खरगे ने दावा किया कि देश में बदलाव की जरूरत है और कांग्रेस जनता के मुद्दों को लेकर अपनी लड़ाई जारी रखेगी।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधते हुए संसद में डॉ. भीमराव अंबेडकर को लेकर दिए गए बयान पर सवाल उठाए। खरगे ने कहा कि बाबा साहेब का नाम लेना फैशन नहीं, बल्कि देश के संविधान और लोकतंत्र के प्रति सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने बीजेपी पर अंबेडकर के विचारों और योगदान का अपमान करने का आरोप लगाया। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि संविधान ने देश के नागरिकों को समान अधिकार और मतदान की ताकत दी है।

कांग्रेस और बाबा साहेब के योगदान का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि आज बीजेपी इन अधिकारों को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस अध्यक्ष ने संविधान दिवस के मौके पर कार्यकर्ताओं की एकजुटता की सराहना की। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने कांग्रेस को संविधान दिवस पर मार्च निकालने की अनुमति नहीं दी। हालांकि, उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक दिन मार्च जरूर निकालेगी। उन्होंने संविधान निर्माण में उत्तर प्रदेश के योगदान को भी याद किया और कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर ने संविधान निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई थी।

उन्होंने राहुल गांधी और अखिलेश यादव के गठबंधन का जिक्र करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य बीजेपी को सत्ता से हटाना है। उन्होंने चुनावी प्रक्रिया और बूथ प्रबंधन को लेकर भी बीजेपी पर सवाल खड़े किए। कांग्रेस अध्यक्ष ने महंगाई, मजदूरों की आर्थिक स्थिति और नए श्रम कानूनों को लेकर केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि मजदूरों को पर्याप्त पैसा नहीं मिल रहा, महंगाई लगातार बढ़ रही है, जबकि बीजेपी का खजाना बढ़ रहा है। खरगे ने आरोप लगाया कि ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग जैसी एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक दबाव बनाने और चंदा जुटाने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने नए लेबर कानूनों को गलत बताते हुए कहा कि कांग्रेस पहले से ही इनका विरोध करती रही है। 

Explore Related Topics

Mallikarjun Kharge Mallikarjun Kharge Lucknow Visit Constitution Day 2026

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News