Thursday, 26 November 2026 | Lucknow | 29°C

Sharad Pawar: शरद पवार की फिर बिगड़ी तबीयत, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

Sharad Pawar: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। 85 वर्षीय शरद पवार को गुरुवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Bureau
Bureau News Desk
26 Nov 2026
02:17 PM
1 min read
Sharad Pawar: शरद पवार की फिर बिगड़ी तबीयत, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
बेटी सुप्रिया सुले ने दी जानकारी
सुप्रिया सुले बोलीं- बाबा को आराम की जरूरत
नवंबर में भी अस्पताल में हुए थे भर्ती
इस साल कई बार बिगड़ चुकी है तबीयत

Sharad Pawar Hospitalized: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार की तबीयत फिर बिगड़ गई है। 85 वर्षीय शरद पवार को गुरुवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी बेटी और सांसद सुप्रिया सुले ने सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी साझा की। जानकारी के मुताबिक उन्हें डिहाइड्रेशन यानी शरीर में पानी की कमी की समस्या होने की आशंका है।

सोशल मीडिया पोस्ट में उनकी बेटी सुप्रिया सुले ने बताया कि शरद पवार को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। बाबा को डिहाइड्रेशन होने की आशंका है। उन्हें आराम करने और अपनी यात्राएं कम करने की जरूरत है, लेकिन वह उनकी बात नहीं सुनते। सुप्रिया सुले ने आगे कहा कि शरद पवार को अपने काम से बेहद लगाव है और इसी वजह से वह लगातार सक्रिय रहते हैं। उन्होंने शरद पवार के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताने वाले सभी लोगों का धन्यवाद भी किया।

supriya.png

शरद पवार की तबीयत इस साल पहले भी कई बार खराब हो चुकी है। फरवरी में सीने में संक्रमण और खांसी की शिकायत के बाद उन्हें पुणे के रूबी हॉल क्लीनिक में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद 14 फरवरी को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी। 22 फरवरी को हल्के डिहाइड्रेशन की समस्या के चलते उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। उस दौरान डॉक्टरों ने उन्हें तरल पदार्थ दिए और निगरानी में रखा था। स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी।

नवंबर महीने में भी शरद पवार की तबीयत बिगड़ गई थी। 2 नवंबर को खांसी और सांस लेते समय सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें पुणे के रूबी हॉल क्लीनिक में भर्ती कराया गया था। दो दिन बाद उन्हें छुट्टी मिली, लेकिन उसी दिन आगे की जांच के लिए मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने उनके सीने और श्वसन तंत्र में संक्रमण के साथ ब्रोंकाइटिस जैसी समस्याओं का इलाज किया। 7 नवंबर को उनकी हालत स्थिर होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। 

Explore Related Topics

Sharad Pawar Sharad Pawar Health Update Sharad Pawar Hospitalized

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News