Thursday, 12 November 2026 | Lucknow | 29°C

Mumbai Bomb Threat: अमिताभ बच्चन का बंगला, एयरपोर्ट और मेयर ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई में मचा हड़कंप

Mumbai Bomb Threat: ईमेल में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के जुहू स्थित बंगले 'जलसा', छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट, मुंबई मेयर कार्यालय, कई बैंकों और अदालतों को निशाना बनाने की बात कही गई है।
Bureau
Bureau News Desk
12 Nov 2026
05:04 PM
1 min read
Mumbai Bomb Threat: अमिताभ बच्चन का बंगला, एयरपोर्ट और मेयर ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई में मचा हड़कंप
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
धमकी भरे ईमेल से मुंबई में मचा हड़कंप
पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने संभाला मोर्चा
कई प्रमुख स्थानों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
जांच में अब तक नहीं मिली कोई संदिग्ध गतिविधि

Mumbai Bomb Threat: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को फिर से बम धमाकों से दहलाने की धमकी मिली है। गुरुवार को एक ईमेल के जरिए मुंबई के कई जगहों को बम से उड़ा देने की धमकी मिली। जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। ईमेल में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के जुहू स्थित बंगले जलसा, छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट, मुंबई मेयर कार्यालय, कई बैंकों और अदालतों को दहलाने की बात कही गयी है। धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद पुलिस ने संबंधित जगहों पर सतर्कता बढ़ा दी है। 

सूत्रों के अनुसार गुरूवार को ईमेल के जरिए मुंबई में अलग-अलग जगहों पर बम धमाके करने की चेतावनी मिली। ईमेल पंजाब नेशनल बैंक के मुंबई स्थित अधिकारियों समेत कुछ अन्य लोगों को भेजा गया था। इसमें शहर के कई अलग-अलग जगहों को निशाना बनाने का दावा किया गया है। ईमेल में खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम का भी जिक्र है। साथ कुछ व्यक्तियों के नाम भी दर्ज हैं। धमकी भरे ईमेल में बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा पर कार बम हमले की धमकी दी गई है। साथ ही छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट को रात 9.11 बजे उड़ाने की बात कही गई है।

साथ ही ईमेल में मुंबई मेयर कार्यालय, महालक्ष्मी रेसकोर्स, अदालतों और पंजाब नेशनल बैंक की एक शाखा के नाम का भी उल्लेख है। गायक दिलजीत दोसांझ को लेकर भी धमकी दी गई है। दिलजीत के आगामी कार्यक्रमों में शामिल नहीं होने का कहा गया है। धमकी की जानकारी मिलते ही मुंबई पुलिस, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड की टीमें अलर्ट हो गयी है। पुलिस ने संबंधित जगहों पर पहुंच सघन तलाशी अभियान चलाया गया। एयरपोर्ट, बैंक, सरकारी कार्यालयों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम कर दिये गये हैं।

सूत्रों के मुताबिक शुरुआती जांच के दौरान अंकित किये जगहों पर संदिग्ध गतिविधि नहीं मिली है। उल्लेखनीय है कि अक्टूबर माह में भी मुंबई पुलिस को अभिनेता अमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। जिसके बाद जलसा के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। बीते एक नवंबर को अमिताभ बच्चन जब प्रशंसकों से मिलने पहुंचे तो अतिरिक्त सुरक्षा घेरे में नजर आए थे। 

Explore Related Topics

Mumbai Bomb Threat Mumbai Latest News Amitabh Bachchan Jalsa

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News