MP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को भोपाल पहुंचे। वहां उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की दिवंगत मां काशी बाई को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर दुख की घड़ी में साथ होने का भरोसा दिलाया।
शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का 30 अक्टूबर को निधन हो गया था। सीएम योगी आदित्यनाथ उनके त्रयोदशी संस्कार और शांति भोज में शामिल हुए। उन्होंने काशी बाई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
परिवार को दी सांत्वना
कई नेताओं ने भी दी श्रद्धांजलि
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, पूर्व मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह सहित अन्य लोगों ने भी काशी बाई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
Explore Related Topics
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें