Friday, 27 November 2026 | Lucknow | 29°C

Ambedkar Nagar News: अकबरपुर-शाहगंज मार्ग पर सड़क हादसा, 17 वर्षीय किशोर की मौत

Ambedkar Nagar News: अकबरपुर-शाहगंज मार्ग पर मालीपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर भीतरी के पास बाइक और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार 17 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई।
Bureau
Bureau News Desk
27 Nov 2026
03:49 PM
1 min read
Ambedkar Nagar News: अकबरपुर-शाहगंज मार्ग पर सड़क हादसा, 17 वर्षीय किशोर की मौत
सोर्स - संवाददाता रवि दुबे
हाइलाइट्स
अकबरपुर-शाहगंज मार्ग पर भीषण सड़क हादसा
17 वर्षीय किशोर की मौत
बाइक और कार की जोरदार भिड़ंत में गई गौरव की जान
परिवार में मचा कोहराम

Ambedkar Nagar News: जिले के अकबरपुर-शाहगंज मार्ग पर मालीपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत सैदपुर भीतरी गांव के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां मोटरसाइकिल और कार के बीच हुई भीषण टक्कर में 17 साल के किशोर की घटनास्थल ही पर ही मौत हो गई। वहीं इस हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

मृतक की पहचान कैथी नसीरपुर निवासी राजू तिवारी के पुत्र गौरव (17) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक मोटरसाइकिल सवार किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान सैदपुर भीतरी के पास बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रही कार में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल सवार किशोर को गंभीर चोटें आईं और उसकी घटनास्थल पर जान चली गई।

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद सेघायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। महज 17 वर्ष की उम्र में गौरव की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं, उसकी मौत की खबर से कैथी नसीरपुर गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों और ग्रामीणों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

Explore Related Topics

Akbarpur Road Accident Shahganj Road Accident Ambedkar Nagar News

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News