Wednesday, 25 November 2026 | Lucknow | 29°C

Ambedkar Nagar Accident: अकबरपुर-अयोध्या मार्ग पर सड़क हादसा, खड़े DJ वाहन से टकराई बाइक; युवक की मौत

Ambedkar Nagar Accident: अकबरपुर-अयोध्या मार्ग पर मंगलवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका सगा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
Bureau
Bureau News Desk
25 Nov 2026
11:41 AM
1 min read
Ambedkar Nagar Accident: अकबरपुर-अयोध्या मार्ग पर सड़क हादसा, खड़े DJ वाहन से टकराई बाइक; युवक की मौत
सोर्स - संवाददाता रवि दुबे
हाइलाइट्स
अंबेडकरनगर में देर रात भीषण सड़क हादसा
बाइक सवार युवक की मौके पर मौत, भाई अस्पताल में भर्ती
शिवबाबा के पास खड़े DJ वाहन से भिड़ी बाइक
कटेहरी से बारात में शामिल होकर लौट रहे थे दोनों भाई

Ambedkar Nagar Accident: अकबरपुर-अयोध्या मार्ग पर मंगलवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका सगा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा रात करीब 11 बजे शिवबाबा के पास ग्लोबल विजडम स्कूल के नजदीक हुआ, जहां सड़क किनारे खड़े डीजे वाहन से बाइक टकरा गई।

जानकारी के अनुसार सम्मनपुर थाना क्षेत्र के ताजूपुर डंडवा गांव निवासी सूरज यादव (25) अपने बड़े भाई रवि यादव (28) के साथ कटेहरी में एक बारात में शामिल होने गए थे। दोनों देर रात बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान शिवबाबा के पास उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े डीजे वाहन से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सूरज यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रवि गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। ईएमटी कृष्ण कुमार ने घायल रवि को प्राथमिक उपचार देते हुए जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Explore Related Topics

Ambedkar Nagar Accident Akbarpur Ayodhya Road Accident UP Road Accident

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News