Wednesday, 25 November 2026 | Lucknow | 29°C

UP Weather Update: पछुआ हवाओं ने बढ़ाई कंपकंपी, यूपी के इन जिलों में 10 डिग्री से नीचे लुढ़का पारा; अलर्ट जारी

UP Weather Update: कई जिलों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे नीचे पहुंच गया। हरदोई, मुजफ्फरनगर, इटावा, नजीबाबाद और कानपुर समेत कई जिलों में लोगों को रात के समय कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा।
Bureau
Bureau News Desk
25 Nov 2026
11:22 AM
1 min read
UP Weather Update: पछुआ हवाओं ने बढ़ाई कंपकंपी, यूपी के इन जिलों में 10 डिग्री से नीचे लुढ़का पारा; अलर्ट जारी
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
उत्तर प्रदेश में बढ़ी ठंड की दस्तक
सुबह-रात के समय ठंड का असर और बढ़ेगा
पछुआ हवाओं से लुढ़का पारा
अगले 3 दिन सताएगी सर्दी

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में पछुआ हवाओं के प्रभाव से ठंड का असर लगातार बढ़ने लगा है। प्रदेश के कई जिलों में मंगलवार को रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे नीचे पहुंच गया। इटावा, नजीबाबाद, हरदोई, मुजफ्फरनगर और कानपुर सहित कई जनपदों में लोगों को रात के समय कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। मौसम में आए इस बदलाव के पीछे 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही ठंडी पछुआ हवाओं को मुख्य वजह माना जा रहा है।

हवाओं के असर से दिन में निकलने वाली धूप की तपिश भी कम हो गई है। प्रदेश में मंगलवार को कहीं भी घना कोहरा दर्ज नहीं किया गया। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार सुबह तराई क्षेत्रों समेत प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है। लेकिन दिन चढ़ने के साथ कोहरा धीरे-धीरे छंट जाएगा और मौसम साफ होने लगेगा।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार अगले दो से तीन दिनों तक ठंडी पछुआ हवाओं का प्रभाव बना रह सकता है। इसके चलते प्रदेश के अधिकतर जिलों में दिन और रात के तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। इससे सुबह और रात के समय ठंड का असर और बढ़ेगा।

मंगलवार को मुरादाबाद में अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। वहीं, हरदोई में न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह प्रदेश की सबसे ठंडी रात रही।

राजधानी लखनऊ में भी ठंड का असर तेजी से बढ़ रहा है। बीते दो दिनों में न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को यहां अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में हल्की धूप के बावजूद सुबह और शाम ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्म कपड़े पहनने पर मजबूर कर दिया है। 

Explore Related Topics

Uttar Pradesh Weather UP Weather Update UP Cold Wave

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News