बहराइच में दहशत फैलाने वाला तेंदुआ पिंजरे में कैद

Behraich News: बहराइच के तेजवापुर ब्लॉक में एक सप्ताह से दहशत फैला रहे तेंदुए को वन विभाग ने पिंजरे में कैद किया। हाल ही में तेंदुए ने एक बुजुर्ग महिला पर हमला किया था।
News Desk 02 Dec 2025, 02:21 PM 1 min read
बहराइच में दहशत फैलाने वाला तेंदुआ पिंजरे में कैद


>बहराइच जिले के तेजवापुर ब्लॉक में बीते एक सप्ताह से ग्रामीणों में दहशत फैला रहे तेंदुए को मंगलवार सुबह वन विभाग ने पिंजरे में कैद कर लिया।


>ग्राम पंचायत कटहा के कारीपुरवा बाग में लगाए गए पिंजरे में तेंदुए के फंसते ही आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने राहत महसूस की। तेंदुआ हाल ही में उमरी दहलो गांव की 55 वर्षीय शांति देवी पर हमला कर चुका था। वह घर से लगभग 100 मीटर दूर खेत गई थीं, जहां गन्ने के खेत में छिपे तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया था। बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। 


>घटना के बाद तेंदुआ लगातार तेजवापुर ब्लॉक के गांवों में भटकता रहा, जिससे ग्रामीणों और बच्चों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। रविवार को तेंदुआ मरौचा ग्राम पंचायत के गुलाबसिंहपुरवा गांव में ग्राम प्रधान अजय सिंह के घर के पास दिखाई दिया। सूचना मिलने पर वन विभाग ने गुलाबसिंहपुरवा और कटहा के कारीपुरवा बाग में पिंजरे लगाए थे। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार तेंदुआ महिला पर हमले के बाद लगातार पकड़ में आने से बचता रहा, लेकिन मंगलवार सुबह वह पिंजरे में कैद हो गया।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

बहराइच में सड़क हादसे से हुई 3 युवकों की मौत
बहराइच में पुतला दहन के दौरान बड़ा हादसा, बीजेपी नेता अनुपमा जायसवाल झुलसीं
घर का प्रिंटर’ बना नोट छापने की मशीन, पुलिस ने किया पर्दाफाश
मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी मामले में मौलाना अब्दुल सलीम हुआ गिरफ्तार
बहराइच के कतर्नियाघाट में मिला 10 वर्षीय नर हाथी का शव
तेज रफ्तार बस की टक्कर से आरपीएफ जवान की मौत, झिंगहाघाट बाईपास पर हादसा
बहराइच में संपत्ति विवाद बना खूनखराबा, बेटे ने की कुल्हाड़ी से माता-पिता समेत चार की हत्या
बहराइच में भेड़ियों के हमले के बाद प्रशाशन का चला डंडा, हटाए गए डीएफओ
रामगोपाल हत्याकांड: महराजगंज हिंसा से अदालत के फैसले तक पूरी रिपोर्ट