सीएम योगी ने राष्ट्र प्रेरणा स्थल उद्घाटन तैयारियों का किया निरीक्षण

Lucknow News: लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्र प्रेरणा स्थल के उद्घाटन की तैयारियों का निरीक्षण किया। 25 दिसंबर को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन।
News Desk 17 Dec 2025, 06:59 PM 1 min read
सीएम योगी ने राष्ट्र प्रेरणा स्थल उद्घाटन तैयारियों का किया निरीक्षण


>मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 25 दिसंबर को प्रस्तावित राष्ट्र प्रेरणा स्थल के उद्घाटन समारोह की तैयारियों का निरीक्षण किया और सुरक्षा, पार्किंग व स्वच्छता सहित विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


>निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने उद्घाटन समारोह की व्यवस्थाओं, पार्किंग प्रबंधन और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। उन्होंने फेंसिंग की ऊंचाई बढ़ाने, यातायात सुचारू रखने के लिए पार्किंग व्यवस्था सुदृढ़ करने और डाइवर्जन व साइनेज शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। म्यूजियम परिसर में क्यूरेशन, फिनिशिंग और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।


>एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पेंटिंग का कार्य दो दिन में पूरा हो जाएगा, जबकि क्यूरेशन का कार्य उद्घाटन से दो दिन पहले पूर्ण कर लिया जाएगा। लखनऊ नगर निगम द्वारा अस्थायी शौचालय, पेयजल और साफ-सफाई की व्यवस्था की जा रही है।


>उद्घाटन के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमाओं का अनावरण करेंगे, म्यूजियम और विभिन्न गैलरियों का अवलोकन करेंगे तथा कार्यक्रम स्थल से उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?