गोरखपुर की यातायात व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार, सीएम योगी देंगे विकास की बड़ी सौगात

Gorakhpur News: गोरखपुर में धर्मशाला–गोरखनाथ मंदिर मार्ग पर बने नए गोरखनाथ ओवरब्रिज का लोकार्पण 19 दिसंबर को सीएम योगी करेंगे। परियोजना पर 137.83 करोड़ रुपये की लागत आई है।


>गोरखपुर शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। धर्मशाला–गोरखनाथ मंदिर मार्ग पर निर्मित नए गोरखनाथ ओवरब्रिज का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार, 19 दिसंबर को करेंगे।


>यह मार्ग गोरखनाथ मंदिर, सोनौली रोड और नेपाल सीमा तक की कनेक्टिविटी के लिए प्रमुख माना जाता है। लखनऊ–गोरखपुर रेलखंड पर डोमिनगढ़ और गोरखपुर जंक्शन के बीच स्थित क्रॉसिंग संख्या 162ए पर पहले से मौजूद ओवरब्रिज पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए, उसके समानांतर नया ओवरब्रिज बनाया गया है।


>137.83 करोड़ रुपये की लागत से बने इस दो-लेन ओवरब्रिज की कुल लंबाई 600.653 मीटर और चौड़ाई 7.50 मीटर है, जिसमें 76 मीटर हिस्सा रेलवे क्षेत्र में आता है। इसके शुरू होने से गोरखनाथ की ओर जाने वाले और आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग ओवरब्रिज उपलब्ध होंगे, जिससे जाम की स्थिति में कमी आने की संभावना है।


>उत्तर प्रदेश सेतु निगम के महाप्रबंधक मिथिलेश कुमार के अनुसार, नया ओवरब्रिज दो लेन का है और इसे ट्रैफिक दबाव को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। नए ओवरब्रिज के दोनों ओर व्यू कटर लगाए गए हैं, जिससे आसपास के आवासीय क्षेत्रों की निजता और ध्वनि नियंत्रण सुनिश्चित किया गया है।


 

टैग्स :  

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

गोरखपुर में एम्स की महिला डॉक्टर से छेड़छाड़, पीछा कर की नस्लीय टिप्पणियां
खेलेगा युवा तो खिलेगा देश - बोले सीएम योगी
गोरखपुर में फर्जी IAS गैंग गिरफ्तार, AI से करोड़ों की ठगी का हुआ खुलासा
गोरखपुर में सीएम योगी ने करा रैन बसेरा का निरीक्षण, जरुरतमंदो को बाटें भोजन और कंबल
राजनाथ सिंह के बाबरी मस्जिद पर बयान का यूपी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने किया समर्थन
गोरखपुर में रेबीज संक्रमित गाय की मौत से फैली दहशत: पंचामृत पी चुके 200 ग्रामीणों की बढ़ी चिंता, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
रवि किशन को मिली धमकी, इस बार मोदी-योगी दोनों चले जाएंगे
गरीब का इलाज अब नहीं रुकेगा, जनता दर्शन में सीएम योगी का सख्त संदेश, कहा– सरकार हर पीड़ित के साथ खड़ी है
जनता दर्शन में CM योगी का सख्त संदेश: दहेज हत्या, जमीन कब्जा और अपराधियों पर नहीं होगी कोई रियायत