गोंडा BJP विवाद में नया मोड़: वीडियो में नजर आई महिला ने तोड़ी चुप्पी, जिलाध्यक्ष को बताया ‘पिता तुल्य’

News Desk 26 May 2025, 05:12 AM 1 min read
गोंडा BJP विवाद में नया मोड़: वीडियो में नजर आई महिला ने तोड़ी चुप्पी, जिलाध्यक्ष को बताया ‘पिता तुल्य’


>भारतीय जनता पार्टी (BJP) के गोंडा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप पर लगे ‘अशोभनीय हरकत’ के आरोपों में बड़ा मोड़ आ गया है। जिस महिला कार्यकर्ता के साथ पार्टी कार्यालय की सीढ़ियों पर हुई घटना का वीडियो वायरल हुआ था, वह अब सामने आई हैं और उन्होंने पूरे घटनाक्रम को गलत तरीके से पेश किए जाने का दावा किया है।


>महिला कार्यकर्ता ने बयान देते हुए कहा, मैं लखनऊ से लौटी थी और तबियत ठीक नहीं थी। अमर किशोर कश्यप जी ने मेरी तबीयतको देखते हुए मुझे BJP कार्यालय में आराम करने के लिए कहा। मैंने हील सैंडल पहनी थी और जब हम सीढ़ियां चढ़ रहे थे, तभी मुझेचक्कर आने लगे। उन्होंने मुझे गिरने से बचाया। वह मेरे लिए पिता तुल्य हैं।


>जहां एक ओर पार्टी ने अमर किशोर कश्यप को कारण बताओ नोटिस जारी कर सात दिनों में स्पष्टीकरण मांगा है, वहीं अब महिला की ओर से आए बयान ने मामले को नया मोड़ दे दिया है। पार्टी नेतृत्व पर अब यह दबाव होगा कि वह सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच कर अंतिम निर्णय ले।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

गोंडा में 10वीं रिजल्ट के बाद छात्रा का खौफनाक कदम, 77% अंक आने पर जहर खाकर दी जान
गोंडा भाजपा की 89 सदस्यीय टीम घोषित, पदाधिकारियों की सूची आते ही बधाइयों का दौर शुरू
गोंडा में हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता सुभाष चंद्र मिश्रा की हत्या
आक्रांता गाजी की कलंकित दरगाह को तत्काल हटा देना चाहिए - घोड़ा में बोले कथावाचक रविशंकर
एससीपीएम मेडिकल कॉलेज में छात्रा की मौत परिजनों ने पोस्टमार्टम पैनल की मांग की
गोंडा में पत्नी की गला घोंटकर हत्या, पति की एक्सीडेंट दिखाने की साजिश नाकाम | Gonda Murder News
गोंडा में BJP विधायक और ब्लॉक प्रमुख समर्थकों में भिड़ंत, बैठक बनी हंगामे का अखाड़ा
श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो समाई नहर में, कई की मौत से मचा कोहराम
बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल का करारा हमला