एससीपीएम मेडिकल कॉलेज में छात्रा की मौत परिजनों ने पोस्टमार्टम पैनल की मांग की

Gonda News: गोंडा के एससीपीएम आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में छात्रा महविश खानम की मौत पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई और स्वतंत्र मेडिकल टीम से पोस्टमार्टम की मांग की। पुलिस जांच में जुटी।


>गोंडा के लखनऊ रोड स्थित एससीपीएम आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में बीएएमएस की छात्रा महविश खानम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले ने गंभीर मोड़ ले लिया है। परिजनों ने मौत को हत्या करार देते हुए स्वतंत्र मेडिकल टीम से पोस्टमार्टम कराने की मांग की है।


>सोमवार को महविश खानम का शव कॉलेज हॉस्टल के कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला था। घटना के बाद कॉलेज परिसर में छात्रों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं की छानबीन की जाएगी। मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि महविश के शरीर पर कई चोटों के निशान थे, जिससे उनकी आशंका और गहरी हो गई है। उनका कहना है कि पुत्री की हत्या कर उसे फांसी पर लटकाया गया, ताकि घटना को आत्महत्या का रूप दिया जा सके। परिजनों ने निष्पक्ष जांच के लिए स्वतंत्र डॉक्टरों के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम कराने की मांग रखी है। पुलिस ने कहा है कि मामले के तथ्यों की पूरी जांच की जाएगी।


 

टैग्स :  

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

गोंडा में हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता सुभाष चंद्र मिश्रा की हत्या
आक्रांता गाजी की कलंकित दरगाह को तत्काल हटा देना चाहिए - घोड़ा में बोले कथावाचक रविशंकर
गोंडा में पत्नी की गला घोंटकर हत्या, पति की एक्सीडेंट दिखाने की साजिश नाकाम | Gonda Murder News
गोंडा में BJP विधायक और ब्लॉक प्रमुख समर्थकों में भिड़ंत, बैठक बनी हंगामे का अखाड़ा
श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो समाई नहर में, कई की मौत से मचा कोहराम
बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल का करारा हमला
सीसीटीवी वीडियो कांड: भाजपा ने गोंडा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप को किया बर्खास्त
गोंडा BJP विवाद में नया मोड़: वीडियो में नजर आई महिला ने तोड़ी चुप्पी, जिलाध्यक्ष को बताया ‘पिता तुल्य’