बृजभूषण शरण सिंह को POCSO मामले में राहत, कोर्ट से हुए बरी, बेटे प्रतीक भूषण ने जताया स्वागत

News Desk 26 May 2025, 08:18 AM 1 min read
बृजभूषण शरण सिंह को POCSO मामले में राहत, कोर्ट से हुए बरी, बेटे प्रतीक भूषण ने जताया स्वागत


>पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत मिली है। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने नाबालिग पहलवान से यौन शोषण के आरोप में दर्ज POCSO मामले में उन्हें बरी कर दिया है। कोर्ट का यह फैसला उन दावों के बाद आया है, जिनमें पीड़िता और उसके पिता ने आरोपों को झूठा बताया था।


>कोर्ट में सुनवाई के दौरान नाबालिग पहलवान ने अपने बयान में स्पष्ट किया कि उसने भावनात्मक दबाव और बहकावे में आकर आरोप लगाए थे। इस स्वीकारोक्ति के बाद न्यायालय ने मामले को खारिज करते हुए बृजभूषण शरण सिंह को सभी आरोपों से मुक्त कर दिया।


>दिल्ली पुलिस ने 15 जून 2023 को इस मामले में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की थी, जिसमें कहा गया था कि पीड़िता के पिता ने स्वयं यह स्वीकार किया है कि शिकायत झूठी थी और उन्होंने गलत जानकारी के आधार पर मामला दर्ज कराया था। इसके चलते पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत दर्ज केस को बंद करने की सिफारिश की थी, जिसे कोर्ट ने अब स्वीकार कर लिया है।


>गौरतलब है कि 1 अगस्त 2023 को हुई बंद कमरे में सुनवाई के दौरान भी पीड़िता ने अदालत के समक्ष बयान दिया था कि वह पुलिस जांच से संतुष्ट है और उसे क्लोजर रिपोर्ट पर कोई आपत्ति नहीं है।


>बृजभूषण शरण सिंह के बेटे और गोंडा से भाजपा विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अपने पिता की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं। आजन्यायपालिका ने सच को सामने लाकर हमारे विश्वास को और मजबूत किया है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

लेह की बर्फीली वादियों से कोलकाता के रेड रोड तक, योग दिवस पर एक तस्वीर में दिखा पूरा भारत
'योग की ताकत पूरी दुनिया को जोड़ रही है', अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बंगाल से PM मोदी का संदेश
सदस्य नहीं होने के बावजूद G7 Summit में क्यों बुलाया जाता है भारत? जानिए इसके पीछे के बड़े कारण
21 जून के NEET री-एग्जाम से पहले केंद्र की तैयारी तेज, सुरक्षा से लेकर समय तक हुए कई बदलाव
पिछले 15 दिनों में चुपचाप महंगे हो गए ये सामान, रोजमर्रा का खर्च बढ़ना तय
असम में लैंडिंग के कुछ सेकंड बाद हादसे का शिकार हुआ वायुसेना का AN-32, 5 वायुसैनिक शहीद - सामने आया वीडियो
सरकार ने किया पेट्रोल पर राहत का ऐलान, E22 से E30 फ्यूल पर एक्साइज ड्यूटी हुई शून्य
नेहरू का रिकॉर्ड पीछे छोड़ पीएम मोदी ने रचा इतिहास, जनसेवा को बताया लोकतंत्र की सबसे बड़ी कसौटी
29 रुपये बढ़ने के बाद भी नहीं मिली राहत, एलपीजी सिलेंडर की फिर बढ़ने वाली है कीमत - सरकार ने दिए संकेत