आईआईटी कानपुर में छात्र की रहस्यमयी मौत: छात्रावास के कमरे से मिली लाश

Kanpur News: कानपुर स्थित आईआईटी छात्रावास में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष के छात्र धीरज सैनी का शव संदिग्ध हालात में मिला। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बरामद किया और जांच शुरू कर दी है।
News Desk 02 Oct 2025, 05:15 AM 1 min read
आईआईटी कानपुर में छात्र की रहस्यमयी मौत: छात्रावास के कमरे से मिली लाश


>भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर के छात्रावास में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बुधवार को छात्रावास-1 के कमरे नंबर 123 से दुर्गंध आने पर जब दरवाजा तोड़ा गया, तो अंदर छात्र धीरज सैनी (22 वर्ष, निवासी हरियाणा) का शव पंखे से लटका मिला।


>पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, धीरज कई दिनों से कमरे से बाहर नहीं निकला था। जब सहपाठियों ने अधिकारियों को दुर्गंध की सूचना दी, तो दरवाजा तोड़कर शव बरामद किया गया। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। धीरज के पिता सतीश सैनी, जो मिठाई की दुकान चलाते हैं, ने गहरी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा “आईआईटी ने मेरे बेटे को निगल लिया। वह मेरा हीरा था, उसे पढ़ाने में मैंने बहुत मेहनत की थी।” धीरज ने कुछ दिन पहले परिवार को बताया था कि वह दिसंबर में घर आएगा और मार्च तक नौकरी मिलने की उम्मीद है।


>पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के वास्तविक कारणों का पता मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अगर परिवार की ओर से कोई शिकायत दर्ज होती है, तो विस्तृत जांच की जाएगी। धीरज अपने दोस्तों के बीच शांत स्वभाव का छात्र माना जाता था। साथी छात्रों का कहना है कि उन्हें लगा कि वह छुट्टी पर गया है, इसलिए किसी को शक नहीं हुआ।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अखिलेश यादव की बेटी पर पोस्ट से गरमाई सियासत, रीवा से गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट से मिली जमानत
प्राकृतिक खेती सम्मेलन से विकास परियोजनाओं तक, जानिए कानपुर में CM योगी का पूरा कार्यक्रम
सिद्धनाथ मंदिर जा रहे दंपति को ट्रक ने कुचला, 200 मीटर दूर पकड़ाया चालक
बैंकों में गिरवी रखी गई सरकारी जमीन पर कार्रवाई, 761 एकड़ फिर ग्राम सभा के नाम होगी
124 करोड़ की जमीन पर चला केडीए का बुलडोजर, 24 बीघा भूमि कब्जामुक्त
कानपुर में पूर्व विधायक हाजी इरफान सोलंकी के गनर पर मारपीट और रुपये छीनने का आरोप, केस दर्ज
आपत्तिजनक मैसेज और ब्लैकमेलिंग से परेशान युवती ने दी जान, बहनों ने वायरल की व्हाट्सएप चैट
कानपुर में ITBP जवानों ने कानपूर पुलिस कमिश्नरेट का किया घेराव
कानपुर में किराए के मकान में फौजी की संदिग्ध मौत, शव के पास मिला खून, इंजेक्शन और शराब की बोतल