प्राकृतिक खेती सम्मेलन से विकास परियोजनाओं तक, जानिए कानपुर में CM योगी का पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री योगी 18 जून को कानपुर में प्राकृतिक खेती सम्मेलन में भाग लेने के साथ PWD समीक्षा और कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 18 जून को उन्नाव और कानपुर के दौरे पर रहेंगे। उन्नाव में जनसभा को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री कानपुर पहुंचेंगे, जहां वे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। उनके प्रस्तावित दौरे की जानकारी मिलने के बाद जिला प्रशासन और विभिन्न विभागों ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानपुर पहुंचने के बाद सबसे पहले चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित प्राकृतिक खेती सम्मेलन में शामिल होंगे। सम्मेलन में रसायन मुक्त खेती को बढ़ावा देने और किसानों की आय बढ़ाने के विषय पर चर्चा होगी। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री किसानों से संवाद भी कर सकते हैं। कृषि विभाग और विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

 

'ये तो हमारा सबसे प्रिय विषय है', CM योगी ने सुनाया माफिया और 120 एकड़ जमीन का किस्सा

 

मुख्यमंत्री इसके बाद लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में चल रही सड़क, पुल और अन्य आधारभूत ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लिया जाएगा। अधिकारियों के साथ होने वाली इस बैठक में विकास कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है।

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोविंद नगर और कल्याणपुर क्षेत्र की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। इन परियोजनाओं से यातायात व्यवस्था, जल निकासी और अन्य नागरिक सुविधाओं में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी रहेगी।

 

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे के बाद जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और कार्यक्रम स्थलों की तैयारियों पर चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि मुख्यमंत्री के दौरे से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं।


 

टैग्स :  CM Yogi Kanpur Visit, योगी आदित्यनाथ कानपुर दौरा, गोविंद नगर विकास परियोजना, कल्याणपुर विकास योजना, PWD समीक्षा बैठक, प्राकृतिक खेती सम्मेलन

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

सिद्धनाथ मंदिर जा रहे दंपति को ट्रक ने कुचला, 200 मीटर दूर पकड़ाया चालक
बैंकों में गिरवी रखी गई सरकारी जमीन पर कार्रवाई, 761 एकड़ फिर ग्राम सभा के नाम होगी
124 करोड़ की जमीन पर चला केडीए का बुलडोजर, 24 बीघा भूमि कब्जामुक्त
कानपुर में पूर्व विधायक हाजी इरफान सोलंकी के गनर पर मारपीट और रुपये छीनने का आरोप, केस दर्ज
आपत्तिजनक मैसेज और ब्लैकमेलिंग से परेशान युवती ने दी जान, बहनों ने वायरल की व्हाट्सएप चैट
कानपुर में ITBP जवानों ने कानपूर पुलिस कमिश्नरेट का किया घेराव
कानपुर में किराए के मकान में फौजी की संदिग्ध मौत, शव के पास मिला खून, इंजेक्शन और शराब की बोतल
सिलेंडर को लेकर अफवाहों पर पुलिस की अपील, कहा - पर्याप्त है सप्लाई, न दें अफवाहों पर ध्यान
मौलाना मदनी के जिहाद वाले बयान पर बोले राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान