बिहार का बच्चा डॉक्टर बने या रंगदार? सीतामढ़ी रैली में RJD पर गरजे पीएम मोदी

Bihar elections: क्या बिहार का बच्चा डॉक्टर बनेगा या रंगदारी का रास्ता चुनेगा? प्रधानमंत्री ने RJD पर सीधा हमला बोलते हुए यही चुनौती जनता के सामने रखी।
News Desk 08 Nov 2025, 03:15 PM 1 min read
बिहार का बच्चा डॉक्टर बने या रंगदार? सीतामढ़ी रैली में RJD पर गरजे पीएम मोदी


>बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सीतामढ़ी में महागठबंधन और विशेषकर RJD पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि इस चुनाव से तय होगा कि बिहार का भविष्य किस दिशा में जाएगा विकास की राह पर या जंगलराज के साए में। सीतामढ़ी की जनसभा में पीएम मोदी ने जनता का आशीर्वाद लेते हुए कहा, मां सीता की इस पावन धरती पर आपके उत्साह को देखकर मुझे विश्वास है बिहार आगे बढ़ेगा। यह चुनाव आपके बच्चों के भविष्य का चुनाव है।


>प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि महागठबंधन का एजेंडा बिहार के युवाओं को गलत दिशा में ले जाना है। उन्होंने कहा RJD वालों की रैलियों में मासूम बच्चों से कहलवाया जा रहा है कि उन्हें रंगदार बनना है। ये कैसा भविष्य बना रहे हैं? बिहार का बच्चा रंगदार बने या डॉक्टर, इंजीनियर और जज? पीएम ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी अपराध नहीं बल्कि स्टार्टअप और टेक्नोलॉजी के सपने देख रही है। हम बच्चों को किताबें, लैपटॉप, खेल के साधन दे रहे हैं; ये लोग उन्हें जंगलराज की राह पर धकेलना चाहते हैं।


>पीएम मोदी ने कहा कि RJD शासन में विकास का नामोनिशान नहीं था 15 साल में ना अस्पताल बने, ना मेडिकल कॉलेज, मिथिला की फैक्ट्रियां बंद कर दीं, ये उद्योगों की ABCD भी नहीं जानतेहै , सिर्फ ताले लगाना जानते हैं। उन्होंने दावा किया कि NDA सरकार ने बिहार को विकास के ट्रैक पर लाया है सड़कें, मेडिकल कॉलेज, डिजिटल सुविधा, युवा योजनाएं इस पर फोकस किया गया है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

खान सर और तीन स्टाफ को मिली राहत, अब 25 जून को होगी अहम सुनवाई
नुसरत करेंगी ज्वाइन नौकरी पर क्या हिजाब विवाद पर खत्म होगी राजनीती ?
नितीश कुमार के हिजाब मामले पर क्या बोले नुसरत के कॉलेज प्रिंसिपल
नितिन नबीन के इस्तीफे के बाद झट से हुआ विभागों का बंटवारा
नितीश कुमार पर इकरा हसन और प्रियंका चतुर्वेदी ने दी प्रतिक्रिया
सीवान सड़क हादसा: गश्ती के दौरान BSAP जवान की मौत
कांग्रेस के पूर्व विधायक शकील अहमद खान ने दिया विवादित बयान, अमित शाह पर लगाए गंभीर आरोप
बिहार में विधायकों और MLC को 8,300 रुपये मिलेगा मासिक टेलीफोन भत्ता, राज्यपाल ने 11 बिलों को मंजूरी दी
तेजस्वी यादव राज्यपाल के अभिभाषण से अनुपस्थित, एनडीए ने उठाए सवाल