कांग्रेस के पूर्व विधायक शकील अहमद खान ने दिया विवादित बयान, अमित शाह पर लगाए गंभीर आरोप

Bihar News: कांग्रेस के पूर्व विधायक शकील अहमद खान ने गृहमंत्री अमित शाह के भाषण पर विवादित टिप्पणी की। राहुल गांधी और अमित शाह के बीच आरोप-प्रत्यारोप भी जारी।


>बिहार की कदवा सीट के पूर्व विधायक शकील अहमद खान ने आरोप लगाया कि गृहमंत्री अमित शाह "जाहिलों की फौज के सरदार" हैं। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के नेतृत्व में लड़ी गई स्वतंत्रता की लड़ाई के संदर्भ में अमित शाह और उनके पूर्वजों की क्या भूमिका रही, यह स्पष्ट किया जाना चाहिए। खान ने कहा, गांधी जी के फैसलों और स्वतंत्रता संग्राम की जीत के कारण अंग्रेज देश छोड़कर गए, ऐसे में अमित शाह को जिम्मेदार तरीके से बात करनी चाहिए।


>उन्होंने कहा कि सरकार को एसआईआर, बेरोजगारी और देश की आर्थिक स्थिति जैसे मुद्दों पर जवाब देना चाहिए। साथ ही उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण पर भी जोर दिया। अमित शाह के भाषण पर प्रतिक्रिया देते हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा, अमित शाह घबराए हुए थे और उन्होंने गलत भाषा का प्रयोग किया। मेरी बातों का कोई जवाब नहीं दिया। गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संबोधन में कांग्रेस पर "वोट चोरी" के बेबुनियाद आरोप लगाने का आरोप लगाया था।


>


>


 

टैग्स :  

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

नुसरत करेंगी ज्वाइन नौकरी पर क्या हिजाब विवाद पर खत्म होगी राजनीती ?
नितीश कुमार के हिजाब मामले पर क्या बोले नुसरत के कॉलेज प्रिंसिपल
नितिन नबीन के इस्तीफे के बाद झट से हुआ विभागों का बंटवारा
नितीश कुमार पर इकरा हसन और प्रियंका चतुर्वेदी ने दी प्रतिक्रिया
सीवान सड़क हादसा: गश्ती के दौरान BSAP जवान की मौत
बिहार में विधायकों और MLC को 8,300 रुपये मिलेगा मासिक टेलीफोन भत्ता, राज्यपाल ने 11 बिलों को मंजूरी दी
तेजस्वी यादव राज्यपाल के अभिभाषण से अनुपस्थित, एनडीए ने उठाए सवाल
बिहार में 400 माफिया की संपत्ति जब्त की तैयारी, 1208 की दूसरी सूची भी तैयार
बिहार में सरकारी नौकरी की प्रक्रिया हुई तेज नीतीश कुमार ने दिया 31 दिसंबर तक अधियाचना भेजने का निर्देश