बिहार में बारिश के बीच भी जारी रावण दहन का उत्साह, पटना में पुतले का सिर टूटा लेकिन उत्सव नहीं रुका

बिहार में विजयादशमी के मौके पर रावण दहन का उत्सव बारिश और तेज हवाओं के बावजूद जारी रहा। पटना में रावण के पुतले का सिर टूट गया, जबकि सुपौल में पुतलों को प्लास्टिक से ढंककर आयोजन सुरक्षित रखा गया।
News Desk 02 Oct 2025, 05:09 AM 1 min read
बिहार में बारिश के बीच भी जारी रावण दहन का उत्साह, पटना में पुतले का सिर टूटा लेकिन उत्सव नहीं रुका


>विजयादशमी के अवसर पर राज्यभर में रावण दहन का आयोजन जोर-शोर से चल रहा है, लेकिन मौसम ने कुछ जिलों में उत्सव की रफ्तार पर ब्रेक लगा दी। सुपौल सहित कई जिलों में आज सुबह से ही लगातार बारिश और तेज हवाओं के बीच रावण दहन की तैयारियां पूरी की गईं।


>पटना के गांधी मैदान में रावण का पुतला दहन से पहले ही क्षतिग्रस्त हो गया। तेज हवाओं और वर्षा के कारण करीब 3.30-4.00 बजे रावण के पुतले का सिर टूट गया, जिससे आयोजकों की चिंता बढ़ गई।


>सुपौल में भी मौसम ने चुनौती पेश की। गांधी मैदान में रावण और मेघनाथ के पुतले को हाइड्रा मशीन से खड़ा किया जा रहा था कि अचानक मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। बारिश से पुतलों को नुकसान न पहुंचे, इसके लिए उन्हें प्लास्टिक से ढंका गया। हालांकि, पूजा समिति के सदस्य ललन चौधरी ने कहा, “बारिश हो या तूफान, रावण तो हर हाल में जलेगा।” स्थानीय लोग भी भारी बारिश के बावजूद मैदान में जमा रहे और उत्सव का आनंद लिया।


>मौसम विभाग ने पहले ही बिहार के कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की थी। किशनगंज, कटिहार, अररिया और पूर्णिया में विशेष अलर्ट था, जबकि भागलपुर, खगड़िया, मुंगेर, जमुई, बांका, सुपौल, मधेपुरा और सहरसा में भी बारिश की संभावना जताई गई थी। मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, वैशाली, बेगूसराय, नालंदा और पटना में भी पूरे दिन बादल छाए रहने और वर्षा होने की संभावना थी।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

खान सर और तीन स्टाफ को मिली राहत, अब 25 जून को होगी अहम सुनवाई
नुसरत करेंगी ज्वाइन नौकरी पर क्या हिजाब विवाद पर खत्म होगी राजनीती ?
नितीश कुमार के हिजाब मामले पर क्या बोले नुसरत के कॉलेज प्रिंसिपल
नितिन नबीन के इस्तीफे के बाद झट से हुआ विभागों का बंटवारा
नितीश कुमार पर इकरा हसन और प्रियंका चतुर्वेदी ने दी प्रतिक्रिया
सीवान सड़क हादसा: गश्ती के दौरान BSAP जवान की मौत
कांग्रेस के पूर्व विधायक शकील अहमद खान ने दिया विवादित बयान, अमित शाह पर लगाए गंभीर आरोप
बिहार में विधायकों और MLC को 8,300 रुपये मिलेगा मासिक टेलीफोन भत्ता, राज्यपाल ने 11 बिलों को मंजूरी दी
तेजस्वी यादव राज्यपाल के अभिभाषण से अनुपस्थित, एनडीए ने उठाए सवाल