अलीगढ़ में रिश्तों पर हैवानियत भारी, चचेरी बहन को जिंदा जलाने की कोशिश से इलाके में फैली सनसनी

अलीगढ़ के खानपुर गांव में पारिवारिक विवाद के चलते 18 वर्षीय युवती को जिंदा जलाने की कोशिश। हालत गंभीर, दो आरोपी हिरासत में।

अलीगढ़ जिले के अतरौली थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि एक युवक ने अपनी 18 वर्षीय चचेरी बहन पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर उसे आग के हवाले कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई।

 

जानकारी के अनुसार घटना शनिवार को हुए विवाद के बाद रविवार सुबह दोबारा बढ़े तनाव के बीच हुई। पीड़ित पक्ष के अनुसार जयवीर सिंह और उनके भतीजे के बीच पहले कहासुनी हुई थी, जिसे ग्रामीणों ने शांत करा दिया था।

 

रविवार सुबह फिर विवाद शुरू हुआ, जो मारपीट में बदल गया। इसी दौरान जयवीर सिंह की बेटी रश्मि मौके पर पहुंची। आरोप है कि गुस्से में आरोपी युवक ने युवती पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाई और युवती को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया।

 

डॉक्टरों के अनुसार युवती को गंभीर बर्न इंजरी हुई है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

 

क्षेत्राधिकारी अतरौली राजीव द्विवेदी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद के चलते घटना सामने आई है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और क्षेत्र में स्थिति सामान्य बनी हुई है।


 

टैग्स :  अलीगढ़, खानपुर गांव, Aligarh news

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

सांसद रामजीलाल सुमन ने अलीगढ़ कोर्ट में किया सरेंडर, 15 साल पुराने मामले में मिली जमानत
अलीगढ़ में नकली घी बनाने वाली कंपनी पर हुई बड़ी कार्रवाई
हनुमान जयंती पर अयोध्या में गूंजा जयकारा, मंदिर शिखर पर ध्वजारोहण के बीच विनय कटियार का बड़ा बयान
अलीगढ़ में बनेगा देश का पहला लॉक म्यूजियम
अलीगढ़ में महिला सिपाही हेमलता की आत्महत्या, दो पर उत्पीड़न का आरोप
अलीगढ़ में मंदिर पर लिखा “I LOVE MUHAMMAD” हिंदू संगठन में आक्रोश, पुलिस जांच में जुटी
अलीगढ़ की 8वीं की छात्रा बनी एक दिन की सीओ, महिलाओं को दिया सशक्त होने का संदेश
सीएम योगी ने अलीगढ़ में बजाया विकास का नगाड़ा
हैवानियत की हद्द हुई पार, तीसरी बेटी होने पर मां ने नवजात को तंबाकू खिला ली जान