Sunday, 15 November 2026 | Lucknow | 29°C

Aligarh News: मंत्री संदीप सिंह की सगाई में पहुंचे CM योगी, जोड़ों को दिया आशीर्वाद

Aligarh News: कल्याण सिंह के नाती और राज्य सरकार में शिक्षा मंत्री संदीप सिंह और उनके छोटे भाई सौरभ सिंह का सगाई समारोह धूमधाम से आयोजित हुआ।
Bureau
Bureau News Desk
14 Nov 2026
04:38 PM
1 min read
Aligarh News: मंत्री संदीप सिंह की सगाई में पहुंचे CM योगी, जोड़ों को दिया आशीर्वाद
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
कल्याण सिंह के परिवार में जश्न, संदीप सिंह और सौरभ सिंह की सगाई में पहुंचे सीएम योगी
अलीगढ़ में भव्य सगाई समारोह
सीएम योगी ने मेघना और अंतरा को दिया आशीर्वाद
250 गांवों तक पहुंचा निमंत्रण

Aligarh News: यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान-हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल पद्म विभूषण कल्याण सिंह के परिवार में शादी की खुशियों का माहौल है। कल्याण सिंह के नाती और राज्य सरकार में शिक्षा मंत्री संदीप सिंह और उनके छोटे भाई सौरभ सिंह का सगाई समारोह धूमधाम से आयोजित हुआ। इस खास अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत राज्य सरकार के कई मंत्री और विशिष्ट अतिथि शामिल हुए। समारोह में संदीप सिंह की सगाई मेघना और उनके छोटे भाई सौरभ सिंह की सगाई अंतरा के साथ हुई। सगाई होने से पहले दोनों भाइयों के समारोह स्थल पर पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस खुशी के अवसर परिवार के सदस्यों और मेहमानों में खास उत्साह देखने को मिला।

इस सगाई समारोह में शिरकत करने के लिए सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ से हेलीकॉप्टर के जरिए अलीगढ़ पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल के मैदान में उतरा। हैलीपेड से उतरने के बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से सीधे सगाई समारोह पहुंचे। यहां उन्होंने संदीप सिंह-मेघना और सौरभ सिंह-अंतरा को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री के आगरा रवाना होने का कार्यक्रम है। समारोह में राज्य सरकार के कई मंत्री और जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह और पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री बेबी रानी मौर्य और श्रम-सेवायोजन राज्य मंत्री मनोहर लाल (मन्नू कोरी) समारोह में शामिल होने वाले थे। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी भी कार्यक्रम में पहुंचेगीं। अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा भी अलीगढ़ पहुंचे। सगाई समारोह में अतरौली विधानसभा क्षेत्र के करीब 250 गांवों तक निमंत्रण भेजा गया है। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 

Explore Related Topics

Sandeep Singh Engagement Aligarh News CM Yogi Adityanath

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News