अब यूपी के स्कूल-कॉलेजों में नहीं लगेंगे व्यावसायिक मेले - इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

Allahabad News: क्या आपके स्कूल या कॉलेज में भी लगते थे व्यावसायिक मेले या एक्सपो? अब ऐसा नहीं होगा इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सुनाया ऐसा आदेश जो बदल देगा शिक्षा का चेहरा!


>उत्तर प्रदेश के स्कूल और कॉलेज अब केवल शिक्षा के केंद्र रहेंगे, व्यापार के नहीं। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए सभी शैक्षणिक संस्थानों में होने वाली व्यावसायिक गतिविधियों, मेलों और आयोजनों पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने कहा कि शिक्षा संस्थानों का उद्देश्य सिर्फ शिक्षा प्रदान करना है, न कि व्यापारिक मंच बनना।


>इलाहाबाद हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली और न्यायमूर्ति क्षितिज शैलेंद्र ने यह आदेश हमीरपुर के निवासी गिरजा शंकर की जनहित याचिका पर सुनाया। यह याचिका हमीरपुर के एक कॉलेज में आयोजित व्यवसायिक मेले के खिलाफ दाखिल की गई थी। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान स्पष्ट कहा कि “शैक्षणिक संस्थान केवल शिक्षा प्रदान करने के लिए होते हैं। उनकी भूमि, भवन और खेल के मैदान का उपयोग किसी भी व्यावसायिक गतिविधि के लिए नहीं किया जा सकता।”


>कोर्ट ने कहा कि किसी भी प्राथमिक, माध्यमिक या उच्च शिक्षा संस्थान की संपत्ति का उपयोग केवल खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, वाद-विवाद प्रतियोगिता जैसी शैक्षणिक गतिविधियों के लिए ही होना चाहिए। कोर्ट ने टिप्पणी की “किसी भी नाम से शैक्षणिक संस्थानों को व्यावसायिक मंच बनाना कानून के खिलाफ है।


>कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को निर्देश दिया कि वह एक स्पष्ट और बाध्यकारी सर्कुलर जारी करे, जिसमें सभी जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और शिक्षण संस्थानों को इस आदेश की जानकारी दी जाए। साथ ही, यह भी कहा गया कि आदेश की प्रति प्राप्त होने के एक माह के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।


>हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि प्लेग्राउंड किसी भी शैक्षणिक संस्थान की आत्मा होता है। इसे व्यावसायिक उपयोग के लिए देना न केवल छात्रों के अधिकारों का हनन है, बल्कि शिक्षा के उद्देश्य को भी कमजोर करता है।


 

टैग्स :  

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

कोडीन कफ सिरप मामला: इलाहाबाद हाईकोर्ट से शुभम जायसवाल को लगा झटका कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी
माघ मेले में होगी हाईटेक विद्युत व्यवस्था, पहली बार लागू होगी स्कैन टू फिक्स तकनीक
पंचायत चुनाव बैलेट पेपर पर हाईकोर्ट की सुनवाई, केंद्र-यूपी सरकार से जवाब तलब
सीएम योगी आदित्यनाथ आज प्रयागराज दौरे पर, डीएसओआई में निजी कार्यक्रम में होंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे अबान पर वायरल वीडियो मामले में FIR हुई दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
कल पत्रकार की हत्या, आज एनकाउंटर - प्रयागराज में पुलिस का एक्शन, तीन गोलियां खाकर गिरा ‘विशाल'
सऊदी अरब में फंसे प्रयागराज के युवक ने रोते हुए लगाई वतन लौटने की गुहार
प्रयागराज में डॉक्टरों ने किया चमत्कार - बिना ओपन हार्ट सर्जरी के बंद किया दिल का छेद
इलाहाबाद हाईकोर्ट का सख्त आदेश: रामभद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो तुरंत हटाएं