सोशल मीडिया पर तमंचा लहराना पड़ा महंगा, विकासनगर पुलिस ने 24 घंटे में दबोचा आरोपी

लखनऊ के विकासनगर में सोशल मीडिया पर तमंचा लहराने वाला युवक 24 घंटे में गिरफ्तार। पुलिस ने 315 बोर का अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किया।

राजधानी के विकासनगर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर तमंचा लहराते हुए वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा और एक कारतूस बरामद किया गया है।

 

पुलिस के अनुसार वायरल वीडियो में एक युवक अवैध तमंचा लहराते दिखाई दे रहा था। वीडियो की जांच और पतारसी के बाद 28 फरवरी 2026 को मोहम्मद वसीक (उम्र लगभग 20 वर्ष) निवासी सेक्टर-2 झोपड़पट्टी, मामा चौराहा के पास, विकासनगर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी का मूल पता कस्बा मल्लावां, जनपद हरदोई बताया गया है।

 

पुलिस के मुताबिक आरोपी की निशानदेही पर वायरल वीडियो में दिख रहा 315 बोर का तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। उसके खिलाफ आयुध अधिनियम 1959 की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि अवैध हथियार रखने और उसका प्रदर्शन करने के मामले में आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। विकासनगर थाना पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों का प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


 

टैग्स :  लखनऊ, विकासनगर, तमंचा, वायरल वीडियो, अवैध हथियार बरामद, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ, illegal weapon arrest Lucknow

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

एसजीपीजीआईएमएस में ‘नेत्र मंथन’, यूपी में कॉर्नियल दान पर रणनीति तैयार
केंद्र में यूपी के अफसरों का जलवा, कई वरिष्ठ IAS सेक्रेट्री-लेवल पर एम्पैनल
लखनऊ में ब्राह्मण प्रबुद्ध समागम में हंगामा, सांसद दिनेश शर्मा के खिलाफ नारेबाजी
लखनऊ के चिनहट में चौकी से 50 कदम दूर दुकान में धावा, शटर तोड़ लाखों के मोबाइल पार
केजीएमयू में ए पॉजिटिव व एबी पॉजिटिव रक्त की कमी, स्वैच्छिक रक्तदान की अपील
रहीमाबाद में बवाल पर पुलिस का एक्शन, शांति भंग के आरोप में चार हिरासत में
फर्रुखाबाद में आम के बाग में मिला महिला का शव, गला कसकर हत्या की आशंका
लखनऊ लोक भवन के सामने आत्मदाह प्रयास, हजरतगंज पुलिस ने बचाई महिला की जान
पूर्व आईएएस अवनीश अवस्थी को फिर सेवा-विस्तार, एक साल और रहेंगे सीएम के मुख्य सलाहकार