जेल से रिहा मोईद खान से मिले पूर्व मंत्री, अखिलेश यादव से कराई फोन पर बात

भदरसा प्रकरण में बरी होने के बाद रिहा सपा नेता मोईद खान से पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ने मुलाकात की। फोन पर अखिलेश यादव ने सहयोग का आश्वासन दिया।

भदरसा प्रकरण में न्यायालय से बरी होने के बाद रिहा हुए समाजवादी पार्टी के नेता मोईद खान से शनिवार को पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने फोन पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव से भी उनकी बातचीत कराई।

 

जानकारी के अनुसार, भदरसा दुष्कर्म प्रकरण में आरोपी रहे मोईद खान को न्यायालय द्वारा बरी किए जाने के बाद शनिवार को जेल से रिहा किया गया। रिहाई के बाद पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय उनके भदरसा स्थित आवास पहुंचे और उनका हालचाल जाना।

 

मुलाकात के दौरान फोन पर हुई बातचीत में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मोईद खान का कुशलक्षेम पूछा और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वह पहले भी उनके साथ थे और आगे भी साथ रहेंगे। साथ ही जल्द ही लखनऊ बुलाकर मुलाकात करने की बात कही।

 

बातचीत के दौरान मोईद खान ने डीएनए जांच शीघ्र कराने और रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग उठाने पर अखिलेश यादव का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जांच समय पर होने से उन्हें न्याय मिला।

 

पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ने आरोप लगाया कि मोईद खान को फर्जी मुकदमे में फंसाया गया और उनके प्रतिष्ठानों पर बुलडोजर कार्रवाई से आर्थिक क्षति हुई। उन्होंने कहा कि न्यायालय ने उन्हें बाइज्जत बरी कर दिया है। मामले को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं जारी हैं और संबंधित पक्षों के बयान सामने आ रहे हैं।


 

टैग्स :  मोईद खान रिहाई, भदरसा मामला, तेज नारायण पांडेय, अखिलेश यादव फोन वार्ता, अयोध्या, राजनीति, सपा

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किये दर्शन व पूजन
सीएम योगी बोले - शौर्य और पराक्रम की भूमि है अयोध्या
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के द्वितीय वार्षिकोत्सव पर अयोध्या पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
अयोध्या में राम मंदिर के प्रतिष्ठा द्वादशी समारोह में शामिल हुए राजनाथ सिंह
आस्था और विकास का संगम बनी अयोध्या, पर्यटन और रोजगार में दर्ज हुई तेज़ बढ़त
मुख्यमंत्री योगी ने अयोध्या में डॉ. रामविलास वेदांती जी महाराज को दी श्रद्धांजलि
कन्नड़ अभिनेत्री गीता का रामजन्मभूमि में रामलीला मंचन
अयोध्या में राम मंदिर आंदोलन के शहीदों की स्मृति में बनेगा स्मारक
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सपरिवार किए अयोध्या में दर्शन