Ayodhya Deepotsav 2026: दिवाली की तैयारी करते देखकर शेन को अयोध्या के दीपोत्सव के बारे में पता चला। इसके बाद उन्होंने राम जन्मभुमि आने का मन बना लिया। शेन ने कहा कि अयोध्या आकर उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है। यहां का माहौल काफी सकारात्मक है और दीपोत्सव की तैयारियां देखने लायक हैं।
अयोध्या की सजावट ने जीता दिल
अयोध्या में जगह-जगह की गई सजावट और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने शेन को खासा प्रभावित किया है। लता मंगेशकर चौक की सुंदरता, एलईडी स्क्रीन पर दिखाई जा रही तअयोध्या के दीपोत्सव की चर्चा अब विदेशों तक पहुंच रही है। रामनगरी की भव्यता और दीपोत्सव की तैयारियां देखने के लिए ऑस्ट्रेलिया से शेन अयोध्या पहुंचे हैं। मलेशिया में भारतीय समुदाय के बीच दिवाली की तैयारियां देखकर उनके मन में अयोध्या आने की इच्छा जगी। इसके बाद उन्होंने भारत की आध्यात्मिक यात्रा के दौरान रामनगरी आने का फैसला किया।
शेन जब अयोध्या पहुंचे तो यहां की सजावट और दीपोत्सव की तैयारियां देखकर उन्हे बहुत खुश हुई। राम की पैड़ी पर बैठकर उन्होंने शहर की रोशनी और आसपास की सजावट को निहारा। सड़कों पर जगमगाती लाइटें, चौक-चौराहों की सजावट, एलईडी स्क्रीन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उनका मन मोह लिया।
शेन ने बताया कि वह ऑस्ट्रेलिया के रहने वाले हैं और भारत की आध्यात्मिक यात्रा पर निकले हैं। इससे पहले वह मलेशिया में थे। वहां भारतीय समुदाय के लोगों कोस्वीरें और धार्मिक व लोकनृत्य की प्रस्तुतियां उन्हें काफी पसंद आईं। उन्होंने कहा कि यहां अलग-अलग परंपराओं और संस्कृतियों की झलक देखने को मिल रही है। यह उनके लिए बेहद खास अनुभव है।
अयोध्या में खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे शेन
शेन ने अयोध्या की सुरक्षा व्यवस्था की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि वह ऑस्ट्रेलिया से आए हैं, लेकिन यहां खुद को पूरी तरह सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उनके मुताबिक अयोध्या बेहद सुंदर शहर है। यहां का वातावरण मन को शांति और सुकून देता है।
सोमवार तक अयोध्या में रहेंगे
शेन सोमवार तक अयोध्या में रुकेंगे। इस दौरान वह दीपोत्सव और दिवाली की तैयारियों को करीब से देखेंगे। इसके बाद वह वाराणसी के लिए रवाना होंगे। उनका कहना है कि अयोध्या आना उनके लिए यादगार अनुभव बन गया है।
श्रीराम मंदिर निर्माण के बाद अयोध्या की पहचान देश ही नहीं, विदेशों में भी बढ़ी है। मंदिर की भव्यता और दीपोत्सव के आयोजन को देखने के लिए दूसरे देशों से भी पर्यटक रामनगरी पहुंच रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया से आए शेन की यात्रा भी इस बात का उदाहरण है कि अयोध्या अब विदेशी पर्यटकों के बीच भी आकर्षण का केंद्र बन रही है।
Explore Related Topics
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें